National Dengue Day 2023 : गर्मियों की शुरुआत के साथ रही घरों में और आसपास मच्छरों की संख्या बढ़ने लगती है। ये मच्छर कई रोग की वजह बन सकते हैं। मच्छरों से डेंगू-मलेरिया फैलता है। खासकर बारिश में डेंगू का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि डेंगू के मच्छर पानी में पनपते हैं। डेंगू एक ऐसी बीमारी है, जिसका इलाज शुरू से नहीं हुआ तो यह जानलेवा हो सकता है। डेंगू के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और इससे बचाव के तरीके समझाने के उद्देश्य से प्रति वर्ष 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है।
डेंगू हर साल एक बड़ी आबादी को प्रभावित करता है। डेंगू एक वायरल बुखार है, जो मच्छर के काटने से होता है। डेंगू के कारण तेज बुखार, शरीर दर्द, सिर दर्द, गले में खराश और जुकाम हो सकता है। इस दौरान शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है। डेंगू के इलाज के बाद भी शरीर में कमजोरी रहती है। बुखार से उभरने के लिए कुछ योगासन मदद कर सकते हैं। यहां कुछ ऐसे योगासनों के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो डेंगू से जल्द रिकवरी में सहायक है।