रिमझिम फुहारों का मौसम जल्द ही शुरू होने वाला है बावजूद इसके गर्मी और उमस के तेवर अभी तक कम नहीं हुए हैं।ऐसे में गर्मी और बारिश का यह मिला-जुला मौसम सेहत के लिहाज से बहुत ही संवेदनशील होता है।आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपकी सेहत पर काफी भारी पड़ सकती है। ऐसे में ये सावधानियां अपनाने से आप भी इस मानसून को आप हैप्पी और सुरक्षित बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...
विज्ञापन
2 of 10
सर्दी
सर्दी लगने पर चिकन सूप, सौंठ वाली चाय, अदरक-लहसुन का सेवन करने से बहुत आराम मिलता है।बता दें, जिन लोगों को अस्थमा की शिकायत रहती है। उनके लिए सर्दी में चिकन सूप बहुत लाभदायक है। इसमें मौजूद एमिनो एसिड सर्दी के दौरान अस्थमा में आराम देता है।
विज्ञापन
3 of 10
औषधि वाली चाय
बारिश के मौसम में औषधि वाली चाय पीने से भी लाभ मिलता है। इसके सेवन से गले की खिचखिच में आराम मिलता है। दालचीनी, कालीमिर्च, जायफल, लौंग, अदरक या तुलसी की पत्ती डालकर बनाई गई चाय गर्म होती है जिसकी वजह से सर्दी-जुकाम में जल्द राहत मिलती है।
4 of 10
स्ट्रीट फूड
बरसात में गर्मागरम पकौड़े और समोसा खाने को हर किसी का मन जरूर ललचाता है। लेकिन आपको बता दें, अगर आप अपनी सेहत की खैरियत चाहते हैं तो इन सब चीजों से दूर रहने में ही आपकी भलाई है।बारिश के मौसम में स्ट्रीट फूड से तो पूरी तरह से बचना चाहिए। बारिश के मौसम में सड़क पर पानी भर जाने से वहीं बनने वाले स्ट्रीट फूड में कीटाणु पैदा होने की आशंका बहुत बढ़ जाती है। अगर बाहर खाना खाना है तो खाते समय सावधान रहें।
विज्ञापन
5 of 10
फल
फलों को साबुत खाने की जगह सलाद के रूप में लें। बारिश के मौसम में फलों में कीड़ा होने की संभावना अधिक रहती है और अगर आप उन्हें सलाद के रूप में काटकर खाएंगे तो आप यह देख सकेंगे कि कहीं फल भीतर से खराब तो नहीं है।इसके अलावा दही से बनी चीजों का सेवन भी इस मौसम में कम करें तो बेहतर होगा।
विज्ञापन
6 of 10
हरी सब्जियां
आपने हरी सब्जियों को खाने के कई फायदे सुने होंगे लेकिन बरसात के मौसम में हरी सब्जियां आपकी सेहत बनाने की जगह बिगाड़ भी सकती हैं। इस मौसम में हरी सब्जियों में कई तरह के कीटाणु और कीड़े होते हैं। इसलिए हरी सब्जियों का सेवन बारिश में कम करनाचाहिए। इसके अलावा सब्जी या फल का उपयोग करते समय उन्हें पानी से अच्छे से धोएं।
विज्ञापन
7 of 10
एक्सरसाइज से बचना
खराब मौसम के कारण अक्सर लोग एक्सरसाइज करने के लिए बाहर नहीं निकलते यानी बारिश में लोग एक्सरसाइज से बचने लगते हैं। लेकिन एक्सरसाइज न करना अच्छी बात नहीं हैं क्योंकि यह शरीर को स्वस्थ और सक्रिय रखने में मदद करती है। साथ ही ध्यान रखें कि बारिश के मौसम में बहुत अधिक भारी व्यायाम जैसे दौडऩा, साइकिलिंग आदि न करें। इसके कारण पित्त बढ़ता है। योग, वॉकिंग, स्विमिंग और स्ट्रेचिंग आदि एक्सरसाइज अच्छी रहती हैं।
8 of 10
गीले और गंदे कपड़े पहनना
बारिश के मौसम में गीले या गंदे कपड़े पहनने से आपको स्किन पर रैशेज जैसी समस्या हो सकती है। गीले कपड़ों में बैक्टीरिया और फंगस बहुत जल्दी लगता है। हमेशा कोशिश करें कि बारिश के मौसम में साफ और धुले हुए कपड़े ही पहनें।
9 of 10
संक्रमण
मानसून के दौरान बच्चों और वयस्कों में आंखों और कानों में इंफेक्शन की समस्या आम बात है। अक्सर लोग इन संक्रमणों की उपेक्षा करते रहते हैं। देर तक इन लक्षणों का नजरअंदाज करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है इसलिए आंखों में लाली या कान में दर्द जैसे प्रारंभिक लक्षण दिखाई दें तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
पानी जमा न होने दें
घर के आस-पास पानी जमा न होने दें, गड्ढों को मिट्टी से भर दें, रुकी हुई नालियों को साफ करें।रूम कूलर, फूलदानों का सारा पानी हफ्ते में एक बार और पक्षियों को दाना-पानी देने के बर्तन को रोज खाली करके सुखाने के बाद भरें। डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं, इसलिए पानी की टंकी को अच्छी तरह बंद करके रखें।