जब से शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा राजपूत के दूसरी बार प्रेगनेंट होने की खबर शेयर की है, तभी से वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। अक्टूबर में मीरा दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। अगर आप मीरा राजपूत को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं तो आपने उनकी स्टोरी में देखा होगा जिसमें उन्होंने पोस्ट किया था कि वह चुकंदर चाय पी रही है। आपको बता दें प्रेगनेंसी में चुकंदर चाय पीना बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं चुकंदर चाय पीने के फायदे...
विज्ञापन
2 of 4
beetroot tea
प्रेगनेंसी के पहली तिमाही से महिलाओं को चुकंदर की चाय अपनी डाइट में शामिल कर देनी चाहिए। इसमें मौजूद फॉलिक एसिड भ्रूण के विकास में मदद करता है। इतना ही नहीं यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करता है।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो
- फोटो : डेमो
चुकंदर में प्रचुर मात्रा में आयरन होता है जो शरीर में आयरन के साथ-साथ खून की कमी को पूरा करता है। इसलिए प्रेगनेंसी में जब कभी खून की कमी हो तो तुरंत इसका सेवन शुरू कर देना चाहिए।
चुकंदर की चाय में विटामिन सी भी होता है। प्रेगनेंसी के दौरान इसके सेवन से डिलिवरी में आसानी होगी। इसके अलावा इसका एक बड़ा फायदा यह है कि यह शुगर लेवल को मेनटेन रखने में मदद करती है।
नोट: वैसे तो चुकंदर चाय का कोई साइड-इफेक्ट नहीं है, लेकिन इसे डाइट में शामिल करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें।