फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट की चर्बी घटा देंगे ये आसान से आसन, आजमा कर देखिए

Sun, 06 Nov 2016 06:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अगर आप पेट की चर्बी से परेशान हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। आज हम आपके लिए लाए हैं आसान से आसन जो आपकी तोंद को कुछ ही दिनों में कम कर देंगे।
विज्ञापन

2 of 6
भुजंगासन-
पेट की चर्बी कम करने के लिए भुंजगासन जरूर करें। इस आसन के लिए जमीन पर उलटे लेट जाएं। अब अपने दोनों हाथों को अपने लंग्स से सटाकर जमीन पर रखें और शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर की तरफ उठाएं। इससे बैक पेन में भी आराम मिलता है।
विज्ञापन

3 of 6
बालासन-
नाम से ही पता चलता है कि इस आसन में बच्चों की तरह पोज बनाना है। इसके लिए सबसे पहले घुटनों के बल बैठ जाइए। अब अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाइए और धीर-धीरे आगे की तरफ झुकते हुए हथेलियों को जमीन से लगा दीजिए। ध्यान रहे ऐसा करते वक्त चेस्ट थाई के ऊपर हो। इस आसन से पेट की चर्बी तो कम होती ही है साथ ही लोअर बैक पेन भी चला जाता है।

4 of 6
जथारा परिवार्थासन-
इस आसन में जमीन पर सीधे लेट जाएं। अब अपने दाएं पैर को मोड़े और बाएं पैर के घुटने से लगा दें और बाया हाथ मुड़े हुए पैर पर रखे और सिर को अपोजिट डायरेक्शन में करें। दायां हाथ खुला कर उसी ओर फैला दें। अब इस क्रम को दूसरे पैर से करें। इससे चमत्कारी ढंग से पेट की चर्बी जाती है और कमर दर्द में आराम मिलता है। नींद भी अच्छी आती है।
विज्ञापन

5 of 6
sad
धनुरासन-
इसके लिए सबसे पहले जमीन पर उलटे लेट जाएं। अब हाथ और पैरों को ऊपर उठाते हुए हाथों से पैरों को पकड़ें। कोशिश करें कि आप पेट के बल हो जाएं। इससे पेट की चर्बी कम करने में जल्द ही लाभ मिलता है। बैक पेन में भी आराम मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पवनमुक्तासन-
दाएं पैर को मोड़कर छाती से लगाएं। इसके बाद दोनों हाथों की उंगलियों को घुटने के नीचे आपस में मिलकार पकड़े। सांस छोड़ते हुए सिर को ऊपर उठाएं और नाक से घुटने का स्पर्श करें। इसके बाद बाएं पैर से इसी प्रकार आसन का अभ्यास करें। दोनों पैरों से अलग अलग अभ्यास करने के बाद दोनों पैरों से एक साथ इस क्रिया को दोहराएं। इससे पेट की चर्बी तो दूर होती ही है साथ ही वायु विकार, अपच, गठिया, कमर दर्द भी दूर होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें