फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं मौत की वजह न बन जाए सेब को ऐसे खाना

Tue, 18 Jul 2017 01:54 PM IST
amarujala.com , presented by – शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 6
सेब
वैसे तो कोई भी फल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है लेकिन सबसे ज्यादा कामगर फल सेब को माना जाता है। अक्सर सेब को खाते हुए लोग गलती से उसके बीज को भी खा लेते हैं लेकिन क्या आपको पता है यही बीज आपकी मौत की वजह बन सकता हैं।    
 
विज्ञापन

2 of 6
सेब
शरीर में किसी भी चीज की अधिकता खतरनाक साबित होती है फिर भले ही वो चीज फायदेमंद ही क्यों ना हो। सेब के बीज में amygdalin पदार्थ होता है और जब वो पाचन तंत्र के कॉन्टेक्ट में आता है तो साइनाइड को रिलीज करता है। चूंकि amygdalin में शुगर और साइनाइड होता है और जब वो शरीर में आता है तो हाइड्रोजन साइनाइड में परिवर्तित हो जाता है और यही साइनाइड आपको बीमार यहां तक की मार भी सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
सेब
साइनाइड एक तरह का जहर होता है और ज्यादातर रासायनिक पदार्थों में पाया जाता है जिसका इस्तेमाल लोग सुसाइड करने के लिए भी करते हैं। रासायनिक पदार्थों के अलावा साइनाइड कुछ फलों के बीज में भी पाया जाता है वो फल है खुबानी, चेरी, प्लम, आड़ू और सेब। इन बीजों की परत सख्त होती है जो कि पाचन रस के पूरी तरह से प्रतिरोधी है।

4 of 6
सेब
साइनाइड आपके शरीर के लिए कितना जहरीला है इसको ऐसे समझ लीजिए। 200 ग्राम बीज यानि कि आधा कप बीज की मात्रा आपके शरीर के लिए खतरनाक होती है। अगर किसे के शरीर में बीज की इतनी मात्रा पहुंच जाती है तो वो इंसान या तो कोमा की स्टेज में पहुंच जाएगा या फिर उसकी मौत हो सकती है। इसके अलावा सांस लेने में तकलीफ होना, ब्लड प्रेशर लो होना, हृदय की धड़कन बढ़ जाना, शरीर में कंपना होना जैसे कई और तरह की परेशानियां शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

5 of 6
सेब
इसके अलावा अगर किसी के शरीर में बीज की कम मात्रा भी होती है तो उसे भी कई तरह की परेशानियां होती है जैसे कि सिरदर्द, वॉमेट, पेट में ऐंठन और कमजोरी। यानि की बीज की थोड़ी सी भी मात्रा आपके शरीर के लिए घातक साबित हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सेब
हालांकि बीज की मात्रा शरीर के वजन और सेब के प्रकार पर भी निर्भर करती है। 0.5 से 3.5 मिलीग्राम से अधिक की मात्रा शरीर में जहर का काम करती है। यानि कि जब भी आप सेब को खाए तो उसके बीज को ध्यान से निकाल दें और अगर गलती से मुंह में चला भी गया है तो डरने की जरूरत नहीं है उसे spit कर दें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें