फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के अलावा इन बीमारियों से छुटकारा दिला सकती है मेहंदी

Wed, 13 Sep 2017 03:30 PM IST
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 5
योग और स्वास्थ्य
कोई भी त्योहार हो या फिर फंगशन लड़कियों के हाथ में मेहंदी न लगी हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। मेहंदी हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के अलावा बालों की कंडीशनिंग का भी काम करती हैं लेकिन क्या आपको पता है मेहंदी सेहत के लिहाज से भी लाभकारी होती है। 

तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर मेहंदी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद होती हैं।

पढ़ें- चावल के शौकीन हो जाएं सावधान, खाने से अब बढ़ेगी मुसीबत
विज्ञापन

2 of 5
फिटनेस
माइग्रेन में लाभकारी
मेहंदी माइग्रेन के दर्द में लाभकारी होती है। अगर आप इस दर्द से परेशान हैं तो सोने से पहले 200 ग्राम पानी में करीब सौ ग्राम मेहंदी के पत्तों को पीसकर भिगों दे। सुबह होते ही पानी को छानकर पिएं। ऐसा करने से माइग्रेन के दर्द से छुटकारा मिल जाएगा।

पढ़ें- रोजाना करते हैं ये काम तो आप भी हो सकते हैं डायबिटीज का शिकार
 
विज्ञापन

3 of 5
ऑयली स्किन
त्वचा संबंधी रोग में मददगार
अगर आप त्वचा संबंधी किसी रोग से पीड़ित है तो मेहंदी आपके लिए लाभकारी हो सकती हैं। ऐसे में मेहंदी के पेड़ की छाल को पीसकर काढ़ा बना लें। इस काढ़े को रोजाना करीब एक महीने तक पिएं। ध्यान रहे कि इस काढ़े का इस्तेमाल जब तक करें तब तक नहाने में साबुन के इस्तेमाल से बचें।

पढ़ें- शरीर के इस हिस्से में रखें बर्फ का टुकड़ा, दूर हो जाएगा सारा दर्द

4 of 5
ed
ब्लड प्रेशर 
मेहंदी की पत्तियां हाई बीपी को कम करने में भी मददगार होती है। मेहंदी के पत्तों को पीसकर अपने हाथों और तलवों पर लगाएं इससे हाई बीपी की समस्या में आराम मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दर्द
जोड़ों के दर्द में देगा राहत 
मेहंदी और अरंडी के पत्तों को बराबर मात्रा में पीस लें। इस लेप को जोड़ों पर लगाएं। ऐसा करने से दर्द में जल्दी आराम मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें