फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 मिनट में 10 कैलोरी बर्न करती है 'बैटल रोप', ऐसे होती है ये एक्सरसाइज

Sat, 04 Aug 2018 09:35 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अगर आप भी कम समय में जल्द ही अपना वजन कम करके अपनी बॉडी को टोन करने का सपना देख रहे हैं तो इस एक्सरसाइज से दिल लगा लीजिए । आजकल के युवा अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति बेहद सजग रहते हैंं। ऐसे में हर युवा चाहता है की वह हमेशा फिट दिखे। जिसके लिए वो व्यायाम तो कभी योग का सहारा भी लेते हैं। लेकिन खुद को फिट और टोन रखने के लिए आजकल युवाओं को 'बैटल रोप' काफी पसंद आ रहा है।आइए जानते हैं क्या होता है 'बैटल रोप'।   

 
विज्ञापन

2 of 5
Battle Rope
'बैटल रोप' बॉडी टोनिंग और मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाने में काफी मदद करती है।खास बात यह है कि इसे बैठकर भी किया जा सकता है। इसमें रस्सियों की मदद से लचीली वेव्स बनाई जाती है। घुटनों को इस तरह मोड़ा जाता है कि शरीर का भार एडि़यों पर आए। यदि खड़े होकर इस एक्सरसाइज को कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि शरीर आगे की ओर थोड़ा झुका रहे। भूलकर भी पीछे की ओर ना झुकें, नहीं तो चोट भी लग सकती है।

 
विज्ञापन

3 of 5
फिट रहने के लिए एरोबिक्स पसंद करने वाले युवाओं को इन दिनों बैटल रोप एक्सरसाइज खासी पसंद आ रही है। ये एक तरह की हाई इंटेंसिटी ट्रेनिंग होती है जो कैलोरी को तेजी से बर्न करने में बहुत कारगर है। इसे करने से महज 1 मिनट में 10 कैलोरी आसानी से बर्न की जा सकती है। 

4 of 5
battle rope
रस्सियों के सहारे कि जाने वाली इस एक्सरसाइज से व्यक्ति को जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है। इसे high intensity training की श्रेणी में रखा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें प्रति मिनट के हिसाब से 10 कैलोरीज बर्न की जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिजी रहने वाले लोगों के लिए यह एक्सरसाइज बहुत काम की चीज है। इसे करने से व्यक्ति कम समय में अपनी ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकता है। जो महिलाएं अपनी बॉडी पर जमे फैट को कम करना चाहती हैं,जिसे कम करने के वो घंटों जिम में वर्कआउट भी करती हैं, उनके लिए यह बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है।इस एक्सरसाइज की खास बात यह है कि इसे आप कभी भी और कहीं भी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें