फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते मौसम में योग करने के 5 फायदे, स्वस्थ रहने के टिप्स भी जान लीजिए

Sat, 09 Dec 2017 09:52 AM IST
रूपायन डेस्क/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
श्री श्री योग स्कूल के प्रशिक्षक, मयूर कार्तिक बताते हैं कि सर्दियों में शरीर तुलनात्मक रूप से ठंडा, सख्त और खुश्क हो जाता है तथा मन शिथिल हो जाता है। ऐसे में योगासन, प्राणायाम आदि आपको निष्क्रियता के चंगुल से मुक्त करते हैं। योग आपको संतुलित तो करता ही है, साथ ही आपके आलस्य को भी दूर करता है। यह शरीर में हो रही प्रत्येक हलचल को और आपके मन, दोनों को मजबूत रखता है, साथ ही शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी ठीक रखता है।  कुछ टिप्स आपको सर्दियों में स्वस्थ्य और खुश रख सकते हैं। जानने के लिए आगे की स्लाइड पर क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 6
1. रोज सूर्य नमस्कार करें। इससे आपकी सूर्य नाड़ी क्रियाशील होती है और इससे शरीर के लिए आवश्यक संतुलन स्वतः निर्मित हो जाता है। शरीर को पर्याप्त उर्जा भी मिलती है।
विज्ञापन

3 of 6
2. ऐसे आसन करें, जो पेट को प्रभावित करें। इससे शरीर का ताप तत्व संतुलित रहता है, जैसे  सेतुबंध आसन, प‌िश्‍चमोत्तान आसन, सर्वांग आसन और सूर्य नमस्कार तो है ही।

4 of 6
3. हम अक्सर सदियों में कम पानी पीते हैं, लेकिन ठंड में अच्छा खासा पानी और अन्य द्रव्य लें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
विज्ञापन

5 of 6
4. इसके अलावा प्राणायाम जैसे भस्त्रिका, उज्जयी और सूर्यभेध भी महत्वपूर्ण हैं। इससे शरीर का तापमान बढ़ जाता है और प्राण का स्तर भी ऊंचा हो जाता है। आप इनसे ऊर्जावान महसूस करते हैं। इसके अलावा और भी कई क्रियाएं है, जैसे कपालभाति आदि से भी शरीर का ताप बढ़ता है। इससे भी शरीर की आंतरिक सफाई होती है। आर्ट ऑफ लिविंग में सिखाई जाने वाली श्वसन प्रक्रिया यानी सुदर्शन क्रिया आपको शांत और खुश रहने में मदद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
5. इन दिनों कफ युक्त भोजन कम मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि ठंड में कफ वैसे ही बढ़ा होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें