देहरादून की सड़कों पर सुबह अचानक ही बड़ी संख्या में पहुंचे छात्रों के इस काम को देख, एआईजी और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पढ़िए फिर आगे...
विज्ञापन
2 of 6
police
- फोटो : amar ujala
जूनियर ट्रैफिक फोर्स ने बृहस्पतिवार को सड़कों पर उतरकर कई चौराहों पर यातायात संचालन में सहयोग किया। फोर्स के सदस्यों ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को नसीहत दी। साथ ही वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के बारे में विस्तार से समझाया।
विज्ञापन
3 of 6
student
- फोटो : amar ujala
सहायक पुलिस महानिरीक्षक केवल खुराना ने स्कूली बच्चों के बीच पहुंचकर उनकी हौसलाफजाई की। जूनियर ट्रैफिक फोर्स से जुड़े सीएनआई ब्वॉय स्कूल, डीएवी इंटर कॉलेज, मंगला देवी इंटर कॉलेज, बन्नू स्कूल और एसजीआरआर स्कूल के 79 बच्चों को बृहस्पतिवार को दिलाराम चौक, बेनी बाजार चौक, यूकेलिप्टस चौक, ग्लोबल चौक और ओरियंट चौक पर यातायात पुलिसकर्मियों की मदद के लिए लगाया गया।
4 of 6
AIG with student
- फोटो : amar ujala
ड्यूटी के दौरान बच्चों ने हेलमेट नहीं पहनने वालों, गाड़ी में सीट बेल्ट नहीं लगाने वालों को नसीहत दी। साथ ही वाहन चालकों को स्वयं हेलमेट की स्ट्रिप और सीट बेल्ट लगाकर दिखाई। जेबरा क्रासिंग पर गाड़ी रोककर खडे़ वाहन चालकों से बच्चों ने पूछा कि आप ट्रैफिक नियमों को क्यों तोड़ते हैं? इसके अलावा बच्चों ने कई बुजुर्गों को सड़क भी पार कराया। जूनियर फोर्स ने यातायात पुलिस के कर्मियों के साथ यातायात संचालन भी कराया।
विज्ञापन
5 of 6
police with student
- फोटो : amar ujala
सहायक पुलिस महानिरीक्षक केवल खुराना ने इन चौराहों का भ्रमण कर जूनियर फोर्स के सदस्यों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार जूनियर ट्रैफिक फोर्स को आम जनों को जागरूक करने के लिए चौराहों पर लगाया जाएगा।
यातायात नियम पालन करना केवल आम जनता के लिए जरूरी होता हैं! इस फोटो में तो ऐसा ही साबित होता हैं। दिलाराम चौक पर बृहस्पतिवार दोपहर में एआईजी ट्रैफिक की मौजूद में एनसीसी कैडटे्स को यातायात के नियमों का पालन करना सिखाया गया। इस दौरान राजपुर रोड स्थित दिलाराम चौक पर ट्रैफिक व्य्वस्था सम्भालते बच्चे ।