फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: सभी आसनों का राजा किसे कहते हैं? जानिए कारण और इसके स्वास्थ्य लाभ

Fri, 28 Feb 2025 11:24 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

King Of Asanas Sirsasana शीर्षासन को सभी आसनों का राजा इसलिए कहते हैं क्योंकि यह संपूर्ण शरीर और मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव डालता है। यह न केवल शारीरिक मजबूती प्रदान करता है, बल्कि मानसिक एकाग्रता, तंत्रिका तंत्र को संतुलित करने और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।
विज्ञापन
1 of 6
आसनों का राजा शीर्षासन - फोटो : Amar Ujala
King Of Asanas Sirsasana: योग के अंतर्गत कई आसन आते हैं ,जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर अलग-अलग प्रभाव डालते हैं। विभिन्न आसनों में से सबसे प्रभावी आसन की बात की जाए तो शीर्षासन को पहला स्थान दिया जा सकता है। शीर्षासन को सभी आसनों का राजा (king Of Asanas) कहा जाता है।

शीर्षासन को सभी आसनों का राजा इसलिए कहते हैं क्योंकि यह संपूर्ण शरीर और मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव डालता है। यह न केवल शारीरिक मजबूती प्रदान करता है, बल्कि मानसिक एकाग्रता, तंत्रिका तंत्र को संतुलित करने और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। इस लेख में जानिए शीर्षासन के स्वास्थ्य लाभ,  जो इसे बनाते हैं सभी आसनों का राजा।
विज्ञापन

2 of 6
मस्तिष्क के लिए लाभकारी - फोटो : Adobe stock photos
मस्तिष्क के लिए लाभकारी
  • शीर्षासन के अभ्यास से सिर की ओर रक्त प्रवाह बढ़ता है, जिससे मस्तिष्क को अधिक ऑक्सीजन और पोषण मिलता है।
  • यह एकाग्रता, स्मरण शक्ति और मानसिक स्पष्टता को सुधारने में मदद करता है।
  • तनाव, चिंता और अवसाद को कम करने में सहायक होता है।  
  • इस कारण शीर्षासन को मानसिक संतुलन और जागरूकता बढ़ाने वाला आसन माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
ब्लड सर्कुलेशन - फोटो : Adobe
रक्त संचार में सुधार
  • शीर्षासन करने से हृदय से सिर तक रक्त प्रवाह बढ़ता है, जिससे ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है।
  • यह त्वचा में निखार लाने, बालों के झड़ने को कम करने और त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

4 of 6
पाचन तंत्र को मजबूत करता है - फोटो : istock
पाचन तंत्र को मजबूत करता है
  • शीर्षासन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज, अपच और गैस जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।
  • साथ ही यह नर्वस सिस्टम को शांत करके तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
शीर्षासन - फोटो : Freepik
शीर्षासन के अभ्यास का तरीका
  • योग मैट पर घुटनों के बल बैठकर दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में फंसाकर आगे रखें।  
  • सिर को हथेलियों के बीच रखते हुए धीरे-धीरे पैरों को ऊपर उठाकर संतुलन बनाएं।  
  • पूरे शरीर को सीधा रखते हुए कुछ सेकंड या मिनट तक इस मुद्रा में रहें।  
  • धीरे-धीरे पैरों को नीचे लाकर सामान्य स्थिति में आ जाएं।  
 
शीर्षासन के अभ्यास के दौरान सावधानियां
  • उच्च रक्तचाप, हृदय रोग या गर्दन की समस्या होने पर इसे न करें।  
  • इसे खाली पेट और योग प्रशिक्षक की देखरेख में करना चाहिए।  
  • शुरुआत में दीवार या सपोर्ट के साथ अभ्यास करें।  
     
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
योग करते बच्चे - फोटो : Freepik

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें