फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eye Care for Kids: बच्चों की आंखें रखना चाहते हैं हेल्दी? रोज कराएं ये आसान योगासन

Sat, 23 May 2026 11:53 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 Yoga For Eyesight: बच्चों की आंखों के लिए कौन-से योगासन फायदेमंद हैं? त्राटक योग, पामिंग एक्सरसाइज, भ्रामरी प्राणायाम, नेत्र घुमाने की एक्सरसाइज और ताड़ासन बच्चों की आंखों को रिलैक्स करने और आंखों की हेल्थ बेहतर रखने में मदद कर सकते हैं। ये अभ्यास स्क्रीन टाइम से होने वाली आंखों की थकान कम करने में भी सहायक माने जाते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 6
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए योग - फोटो : Ai

Bachchon Ke Liye Yogasan: आजकल छोटे बच्चों में भी आंखों की रोशनी कमजोर होने की समस्या तेजी से बढ़ रही है। घंटों मोबाइल, टीवी और लैपटॉप स्क्रीन देखने की वजह से कम उम्र में ही बच्चों को चश्मा लगने लगा है। इसके अलावा आउटडोर एक्टिविटी कम होना, गलत खानपान और आंखों को पर्याप्त आराम न मिलना भी आंखों की सेहत पर असर डालता है। ऐसे में माता-पिता हमेशा ऐसे उपाय तलाशते हैं, जिससे बच्चों की आंखें स्वस्थ रहें और उनकी नजर मजबूत बनी रहे।

योग और प्राणायाम को शरीर के साथ-साथ आंखों की हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। कुछ आसान योगासन और एक्सरसाइज बच्चों की आंखों की मांसपेशियों को रिलैक्स करने, फोकस बेहतर करने और आंखों की थकान कम करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि ये योगासन चश्मे की जरूरत को पूरी तरह रोकने की गारंटी नहीं देते, लेकिन आंखों को हेल्दी रखने में जरूर सहायक हो सकते हैं।

सबसे अच्छी बात यह है कि बच्चे इन्हें खेल-खेल में आसानी से सीख सकते हैं। अगर रोज कुछ मिनट इन योगासनों का अभ्यास कराया जाए, तो बच्चों की आंखों को स्क्रीन टाइम से होने वाले नुकसान से काफी हद तक बचाया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे आसान योगासन, जो बच्चों की आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।

विज्ञापन

2 of 6
आंखों की देखभाल के लिए योग - फोटो : Ai

त्राटक योग

त्राटक योग आंखों के लिए बेहद लोकप्रिय योग क्रिया मानी जाती है। इसमें किसी एक बिंदु या जलती हुई मोमबत्ती को बिना पलक झपकाए कुछ देर तक देखा जाता है। इससे आंखों की फोकसिंग क्षमता बेहतर हो सकती है और आंखों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। बच्चों को यह अभ्यास बहुत कम समय के लिए और निगरानी में कराना चाहिए।

विज्ञापन

3 of 6
आंखों की देखभाल के लिए योग - फोटो : Ai

पामिंग एक्सरसाइज

पामिंग आंखों को आराम देने के लिए आसान तकनीक है। इसमें दोनों हथेलियों को रगड़कर हल्का गर्म किया जाता है और फिर बंद आंखों पर रखा जाता है। इससे आंखों की थकान और तनाव कम महसूस हो सकता है। लंबे स्क्रीन टाइम के बाद यह एक्सरसाइज काफी फायदेमंद मानी जाती है।

4 of 6
भ्रामरी प्राणायाम - फोटो : Amar Ujala

भ्रामरी प्राणायाम


भ्रामरी प्राणायाम मानसिक तनाव कम करने के साथ आंखों को रिलैक्स करने में मदद कर सकता है। इस प्राणायाम में गहरी सांस लेकर मधुमक्खी जैसी आवाज निकाली जाती है। इससे बच्चों का ध्यान बेहतर हो सकता है और आंखों पर पड़ने वाला तनाव कम महसूस हो सकता है।

विज्ञापन

5 of 6
आंखों की देखभाल के लिए योग - फोटो : Ai

नेत्र घुमाने की एक्सरसाइज
 

आंखों को ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं और गोल घुमाने वाली एक्सरसाइज आंखों की मांसपेशियों को एक्टिव रखने में मदद कर सकती है। यह आसान अभ्यास बच्चों को मजेदार भी लगता है। रोज कुछ मिनट इसका अभ्यास कराने से आंखों की थकान कम हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सूर्य नमस्कार और ताड़ासन - फोटो : Ai

ताड़ासन और सूर्य नमस्कार
 

ताड़ासन और सूर्य नमस्कार शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में मदद करते हैं। माना जाता है कि बेहतर रक्त प्रवाह आंखों की हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। बच्चों के लिए ये योगासन शरीर और मन दोनों को एक्टिव रखने में सहायक माने जाते हैं।

---------------------------------------

नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें