Weight Loss Yoga For Kids: मोटापे को अक्सर हंसी का कारण समझा जाता है। लेकिन इसके पीछे बेहद पीड़ा छिपी है। दुनियाभर में विकास की प्रक्रिया पर मोटापा ब्रेक का काम करता है। खास बच्चों में मोटापे की समस्या बढ़ना चिंता का विषय बन रहा है। WHO की साल 2006 की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2 से 15 साल की उम्र के 16 फीसदी बच्चों में मोटापा पाया गया था। 8 से 15 साल के बच्चों में यह समस्या 66 फीसदी है और 16 % किशोर मोटापे से ग्रसित घोषित किए गए।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, 2022 में 5 से 19 वर्ष की उम्र के 390 मिलियन से ज्यादा बच्चे और किशोर ओवरवेट थे, जिनमें 160 मिलियन से अधिक मोटापे के साथ रह रहे थे। इसका कारण अनुवांशिक, गलत जीवन प्रणाली, चिंता, तनाव, हार्मोनल विघ्र हो सकता है।
बचपन का मोटापा आगे चलकर टाइप-2 डायबिटीज, हृदय संबंधी समस्याओं और अन्य स्वास्थ्य जोखिमों से जुड़ा हो सकता है। इसके अलावा बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और रोजमर्रा की गतिविधियों पर भी असर पड़ सकता है। 2010 की एक रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 300000 मृत्यु प्रति वर्ष मोटापे के कारण होती है। इसे मौत का साइलेंट किलर भी कहा जा सकता है।
ऐसे में बच्चों के लिए संतुलित खानपान और नियमित शारीरिक गतिविधि बेहद जरूरी है। योग भी बच्चों की दिनचर्या में शारीरिक गतिविधि और शरीर-जागरूकता बढ़ाने का एक विकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं बच्चों में मोटापा बढ़ने का कारण और योग से मोटापे को कैसे ठीक किया जा सकता है।