अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह 2020
- फोटो : Pixabay
सक्रिय रहने के लिए करें नौकासन
नौकासन का अभ्यास करने के लिए सीधा लेट जाएं। अब अपने कंधे और सर को ऊपर उठा लें। इसके बाद अपने पैरों को सीधा उठा लें। ध्यान रहे कि आपके हाथ, पैर और कंधे समांतर में हो। सांस छोड़ते हुए उसी अवस्था में वापस आएं। इस आसन को 2-3 बार दोहराएं। यह आसन वजन घटा कर शरीर को फुर्तीला बनाता है। इससे श्वसन तंत्र भी मजबूत होता है।