फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yoga Day 2025: पहली बार योगाभ्यास करने जा रहे हैं तो इन आसनों से करें शुरुआत

Sat, 21 Jun 2025 08:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Yoga For Beginners: पहली बार योगासन का अभ्यास  कर रहे लोगों को कठिन आसनों से शुरुआत नहीं करनी चाहिए। उन्हें सरल और फायदेमंद योगासनों को पहले अपनाना चाहिए। यहां कुछ सरल योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जिसे शुरुआती दिनों में करना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
पहली बार कौन से आसन करने चाहिए - फोटो : Freepik
International Yoga Day 2025: हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। योग भारतीय संस्कृति से निकली एक ऐसी विधा है जो शारीरिक और मानसिक रूप से व्यक्ति को स्वस्थ बनाती है।  भारत ने योग का प्रचार-प्रसार करके दुनिया को योग के महत्व के बारे में बताया और वैश्विक स्तर पर योग दिवस मनाने की शुरुआत की।

योग मानसिक शांति, याददाश्त बढ़ाने, तनाव कम करने समेत कई मानसिक विकारों को जड़ से खत्म करने में कारगर है। योग को किसी भी लिंग या उम्र के लोग कर सकते हैं। जीवनशैली में योग को शामिल करके आप मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।

योग के महत्व को समझते हुए आसनों के अभ्यास को अपने जीवन में शामिल करें। अगर आप पहली बार योगाभ्यास करने जा रहे हैं तो सरल योगासनों का अभ्यास करें। योग गुरु या किसी विशेषज्ञ की निगरानी में ही योग की शुरुआत करें। पहली बार योगासन का अभ्यास  कर रहे लोगों को कठिन आसनों से शुरुआत नहीं करनी चाहिए। उन्हें सरल और फायदेमंद योगासनों को पहले अपनाना चाहिए। यहां कुछ सरल योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जिसे शुरुआती दिनों में करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
भुजंगासन - फोटो : Amar Ujala
भुजंगासन

भुजंगासन कई स्वास्थ्य लाभ देने वाला योग है जो नए योगियों के साथ ही कई वर्षों से अभ्यास कर रहे योगी को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। भुजंगानस के अभ्यास के दौरान शरीर की मुद्रा सांप जैसी होती है। इस आसन को करने से पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। पाचन, लिवर और किडनी के कार्यों में सुधार होता है। साथ ही रीढ़ की हड्डी मजबूत, तनाव और थकान दूर होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
ताड़ासन - फोटो : Amar ujala
ताड़ासन

ताड़ासन के अभ्यास से साथ अपने योग क्रिया की शुरुआत कर सकते हैं। इससे शरीर में संतुलन बढ़ता है। रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। इस आसन को करने के लिए सीधे खड़े होकर हाथों को सीधा ऊपर उठाते हुए पूरे शरीर को स्ट्रेच किया जाता है। इस दौरान गहरी सांस लेकर कुछ सेकंड इसी स्थिति में रहते हैं।

4 of 5
वज्रासन - फोटो : pexel
वज्रासन

नए योगियों के लिए वज्रासन का अभ्यास कुछ सरल होता है। अभ्यास के लिए घुटनों को मोड़कर एड़ियों पर बैठें। पीठ को सीधा रखते हुए हाथों को जांघों पर रखें। सामान्य रूप से सांस लें। इस आसन से पाचन में सुधार होता है। ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योग - फोटो : Adobe Stock
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें