फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yoga day 2020: कोरोना महामारी के दौर में बढ़ा अकेलापन, ऐसे में योग मददगार

Sat, 20 Jun 2020 01:49 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
लोधी गार्डन में योगाभ्यास करता शख्स(File Photo) - फोटो : PTI
संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष ने छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कहा है कि कोविड-19 ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, लोगों में अकेलापन बढ़ गया है और इसके कारण व्यग्रता भी बढ़ी है, ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए योग करना आज के समय में बहुत महत्वपूर्ण है। इस वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कोविड-19 संबंधी पाबंदियों के चलते तथा सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने के लिए डिजिटल तरीके से मनाया जाएगा।

विज्ञापन

2 of 6
योगाभ्यास - फोटो : social media
महासभा के अध्यक्ष तिजानी मोहम्मद बंदे ने डिजिटल संदेश में कहा, ‘‘वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सामाजिक दूरी के कारण अकेलापन बढ़ा है, आर्थिक परेशानियों के कारण व्यग्रता बढ़ी है तथा बीमारी का डर और प्रियजन की चिंता भी लोगों को खाए जा रही है।’’
विज्ञापन

3 of 6
योगाभ्यास (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
उन्होंने कहा, ‘‘वैश्विक महामारी के कारण जो परेशानियां पैदा हुई हैं उनसे निपटने तथा चिंता से जूझ रहे लोगों की मदद करने के लिहाज से हम जानते हैं कि योग करना कितना महत्वपूर्ण है।’’

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इससे पहले भारत का स्थाई मिशन, संयुक्त राष्ट्र परिसर में योग दिवस का कार्यक्रम बड़े पैमाने पर आयोजित करता था। इस बार मिशन ने शुक्रवार को कोविड-19 के चलते डिजिटल कार्यक्रम ‘‘योग फॉर हेल्थ - योग एट होम’’ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

5 of 6
PM Modi on world yoga day (File photo) - फोटो : पीटीआई
मालूम हो कि योग भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। दुनियाभर में योग दिवस की शुरुआत भारत ने ही की। 27 सितंबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में विश्व स्तर पर योग दिवस मनाने का आह्वान किया था। इस प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने महज तीन महीने के अंदर इसकी घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
योग दिवस (File Photo) - फोटो : पीटीआई
21 जून को ही योग दिवस मनाने के पीछे खास वजह है। उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन 21 जून है, इसे ग्रीष्म संक्रांति भी कहा जाता है। सूर्य के दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने में बहुत लाभकारी माना जाता है। इसी वजह से 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के लिए 21 जून की तारीख तय की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें