हो सकता है आप ने हाल ही में योग क्लासेज लेनी शुरू की हो। ये भी हो सकता है कि आपने अभी तक इसे अपनी फिटनेस रूटीन में शामिल न किया हो।लेकिन योग करने वालों के आसपास आपने कुछ सिम्बल्स ज़रूर देखे होंगे। अगली स्लाइड में जाने आखिर क्यों मिली है उन्हें विशेष जगह...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Yoga
- फोटो : Yogi Approved
हमसा
ईसाई से लेकर यहूदियों तक, इस्लाम से लेकर बौध धर्म के अनुयायियों के बीच यह चिह्न अपना महत्व रखता है. खुली हथेली और एक नेत्र वाले इस निशान में मौजूद हर उंगली कुछ दर्शाती है।
अंगूठा: अग्नि
तर्जनी: वायु
मध्यमा: आकाश
अनामिका: पृथ्वी
कनिष्टिका: जल का सूचक है. कहा गया है कि हमारा शरीर भी इन्हीं पंचतत्वों से बना है। ये सब मिलकर शरीर में ऊर्चा का संचार करते हैं। यही वजह है कि योग में भी इस चिह्न को खास स्थान हासिल है। वहीं 'नेत्र' बुरी चीज़ों के प्रति सचेत रहने का संदेश देता है।
विज्ञापन
3 of 6
Yoga
- फोटो : Yogi Approved
मंडला
इन्हें ब्रह्मांड का प्रतीक माना जाता है। मेडिटेशन के दौरान इसका इस्तेमाल एकाग्रता बढ़ाने के लिए किया जाता है। यह कई रंगों में उपल्बध होते हैं।
4 of 6
Yoga
- फोटो : Yogi Approved
बुद्धा
संस्कृत के अनुसार, जो प्रबुध है वो ही बुद्ध है। यह ध्यान, चिंतन, जीवनशैली, एकाग्रता और शांति का प्रतीक है। योग की अहमियत इन्ही लक्ष्यों में समाहित है। यही वजह है कि योग क्लासेज में भगवान बुद्ध की तस्वीर या मूर्ति ज़रूर रखी जाती है।
विज्ञापन
5 of 6
Yoga
- फोटो : Yogi Approved
ऊँ
आर्ट ऑफ लिविंग में भरोसा रखने वाला कोई भी शख्स इस चिह्न से अछूता नहीं है। तीन अक्षर से बना यह शब्द ब्रह्मांड की अखंडता का प्रतीक है। 'अ' उत्पत्ति का सूचक है, 'उ' का मतलब है उठना यानी विकास करना और 'म' का अर्थ है मौन यानी विलीन हो जाना। इस मंत्र के उच्चारण से गले में कंपन होती है जो थायरॉयड की बीमारी में फायदेमंद साबित होता है। इसके अलावा तनाव कम करने से लेकर पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए भी इस मंत्र के जाप की सलाह दी जाती है।
कमल
कमल एक ऐसा फूल है जिसकी जड़ें कीचड़ भी समाई होती हैं। यही वजह है कि इसे अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होने का सूचक माना जाता है। बौध धर्म में कमल के खिलने को नई शुरुआत और ज्ञान प्राप्ति का प्रतीक माना गया है। योग में जिस तरह हम अलग-अलग आसनों से अपनी अंदर की शक्ति को पहचानते हैं और उसे नियंत्रित करना सीखते हैं, उसे दर्शाने का सबसे सटीक चिह्न है खिला हुआ कमल।