पवनमुक्तासन
कब्ज, गैस और एसीडिटी की समस्या को दूर करने के लिए ये आसन वरदान है। इसे करने के लिए मैट पर सीधे लेट जाएं। फिर दोनों पैरों को 90 डिग्री कोण पर मोड़ते हुए पेट से सटाएं। फिर धीरे से घुटनों को दोनों हाथों से पकड़ते हुए चेहरे से छुआएं। रोजाना इस आसन का दो से तीन मिनट अभ्यास जरूर करें।