फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: बढ़ रहा है कोरोना का खतरा, योग के इन आसनों की मदद से बूस्ट कर सकते हैं इम्युनिटी पावर

Sat, 24 Dec 2022 11:27 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
रोज करें ये योगासन - फोटो : Pixabay
दुनिया के कई देशों में कोरोना के नए वैरिएंट्स के कारण संक्रमण का खतरा फिर से बढ़ गया है। भारत में भी खतरे को ध्यान में रखते हुए लोगों से सावधानी बरतने और कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करते रहने की अपील की जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, भले ही आपका वैक्सीनेशन हो चुका हो फिर भी कोरोना से बचाव के उपाय लगातार करते रहें। इसके अलावा प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने वाले उपाय भी करते रहना जरूरी है। अध्ययनों में पाया गया है कि ये नए वैरिएंट्स सिर्फ उन लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ाते हुए देखे जा रहे हैं जिनकी इम्युनिटी कमजोर है।

प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने के लिए आहार की पौष्टिकता पर ध्यान देने के साथ दिनचर्या को ठीक रखना भी बहुत आवश्यक है। इसके लिए नियमित रूप से योग-व्यायाम का अभ्यास करना आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है।

अध्ययनों में भी पाया गया है कि योग के अभ्यास की आदत बनाना इम्युनिटी पावर को बढ़ावा देने में मददगार हो सकता है। आइए जानते हैं कि इम्युनिटी पावर बढ़ाकर कोरोना से सुरक्षित रखने में कौन से योग के अभ्यास से लाभ पाया जा सकता है?
विज्ञापन

2 of 4
अच्छी इम्युनिटी के लिए जरूरी है व्यायाम - फोटो : Pixabay
योग का अभ्यास है कारगर

प्राकृतिक प्रतिरक्षा बूस्टर के रूप में योग सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। शोध में पाया गया है कि योग, तनाव वाले हार्मोन को कम करने के साथ लसीका प्रणाली को उत्तेजित करते हुए तंत्रिका तंत्र को मजबूत करता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में भी कारगर है। योग मन को शांत करता है और अच्छी नींद में योगदान करता। ये सभी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने के लिए आवश्यक हैं।

आइए जानते हैं कि इसके लिए कौन-कौन से अभ्यास किए जा सकते हैं?
विज्ञापन

3 of 4
प्राणायाम अभ्यास के कई लाभ - फोटो : iStock
प्राणायाम है मददगार

योग विशेषज्ञ कहते हैं, नियमित रूप से प्राणायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर प्रतिरक्षा को बूस्ट करने में मदद मिल सकती है। कपालभाति और भस्त्रिका, दो ऐसे अभ्यास हैं जिन्हें आप फेफड़ों को साफ करने और प्रतिरक्षा प्रणाली को उत्तेजित करने के लिए कर सकते हैं। यदि आप श्वसन तंत्र से संबंधित किसी बीमारी या पाचन संबंधी समस्या से पीड़ित हैं, तो नाड़ी शोधन सबसे अच्छा विकल्प है। प्राणायाम सभी के लिए विशेष लाभकारी है।
विज्ञापन

4 of 4
नियमित योग हो सकती है बहुत लाभकारी - फोटो : Pexels
ये अभ्यास हो सकते हैं लाभकारी

प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने के लिए इन योगासनों को भी दिनचर्या का हिस्सा बनाया जा सकता है।
  • हलासन थायरॉयड ग्रंथि को उत्तेजित करता है और तंत्रिका तंत्र को मजबूत करता है।
  • सेतुबंधासन हृदय को खोलता है और रक्त परिसंचरण में सुधार करता है, जिससे शरीर में ऊर्जा बढ़ती है और ये इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक है।
  • बालासन मन को शांत करने और दिमाग को आराम देने के लिए एक उत्कृष्ट मुद्रा है। इससे प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। 



------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें