फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट, जांघ और कुल्हे की चर्बी को करना है कम , तो अपनाएं ये 3 आसन

Wed, 16 Oct 2019 09:54 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : pixa
अधिकतर लोग अपने पेट, जांघ और कुल्हे  में बढ़ती चर्बी से परेशान रहते हैं। बढ़ती चर्बी की  वजह से वह तरह-तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन फिर भी उन्हें कोई लाभ नहीं मिलता है। इस स्थिति में आपको योगा का सहारा लेना चाहिए। कुछ ऐसे योगासन हैं जिन्हें करने से पेट, जांघ और कुल्हे की चर्बी  कम होने लगती है। आइए जानते हैं कौन-से हैं ये आसन। 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : social media
नौकासन
इस आसन को करने के लिए जमीन पर सीधा लेट जाएं। अब अपने कंधे और सर को ऊपर उठा लें। इसके बाद अपने पैरों को सीधा उठा लें। ध्यान रहे कि आपके हाथ , पैर और कंधे समांतर में हो। इस आसन को 2-3 बार दोहराएं। 

 
विज्ञापन

3 of 4
त्रिकोणासन
त्रिकोणासन
त्रिकोणासन को करने से कमर की चर्बी कम होने लगती है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों को चौड़ा करके सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद अपनी रीढ़ की हड्डी को मोड़ लें और अपने हाथ को नीचे रख लें। इसके बाद अपना दाहिना हाथ ऊपर कर लें। अब पने दाहिने हाथ की उंगली को देखें। 
विज्ञापन

4 of 4
बालासन
बालासन करने के लिए सबसे पहले आप व्रजासन की अवस्था में बैठ जाएं। इसके बाद अपने माथे को जमीन पर लगा लें। अब अपने दोनों हाथों को जमीन पर रख लें। अब अपनी जांघो से अपनी छाटी पर दबाव डालें। इस अवस्था में आप 2-4 मिनट तक रह सकते हैं। इस आसन को करने से दिमाग और मन शांत रहता है। शरीर में खिचाव और तनाव दूर होने लगता है। जिसकी वजह से आप अच्छी नींद ले पाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें