अगर आप भी किसी के ड्रीम ब्वॉय या गर्ल बनने का सपना देखते हैं और चाहते हैं कि जब कभी आप अपने दोस्त के सामने से गुजरें तो उसकी नजर आपसे न हटे तो आपको अपने बिजी शेड्यूल से बस 10 मिनट निकालने की जरूरत है। आपके ये दस मिनट आपको उनका लव चार्म बना सकते हैं। आगे की स्लाइड्स में क्लिक करके जानें क्या हैं वो 5 चीजें जिनसे आप बन सकते हैं उनकी पहली पसंद।
विज्ञापन
2 of 6
yoga
त्रिकोण आसन
शारीरिक रूप से स्वास्थ्य रहने की चाह रखने वालों के लिए ये आसन बेहद महत्वपूर्ण है। इस आसन को करने से पेट,कूलहे और कमर की चर्बी कम होकर शेप में ठीक हो जाती है। इस आसन को करते समय दोनों पैरो के बीच कम से कम 3 फुट की दूरी रखकर खड़े हो जाए। दोनों हाथ पैरों के समानंतर फैलाए। अब दाएं पैर के पंजे को दाएं हाथ से छूने की कोशिश करे।
ऐसा करते समय आपका बाया हाथ आसमान की तरफ हो। ध्यान रखे ऐसा करते समय 90 डिग्री का कोण बनना चाहिए। 15 से 20 सेंकेड के बाद सीधा खड़े हो जाए। इस आसन का अभ्यास तेज गति से करना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 6
yoga
चक्रासन
इस योग के जरिये आप अपनी पेट की मसल्स को ठीक शेप दे सकते हैं। इस आसन को करते समय आप पीठ के सहारे लेट जाएं। इसके बाद अपने घुटनों को मोड़कर अपने पैरों के तलवे को कुछ दूरी बनाकर जमीन पर टिकाकर रखें। इसके बाद अपने हाथों को शरीर की दिशा में ले जाएं।
आप अपने हाथों को मिलाकर साथ रखें और फिर अपने शरीर को उपर की ओर उठाएं। इस आसन को पांच बार एक मिनट तक करें।
4 of 6
yoga
धनुरासन
इस आसन को करते समय शरीर की आकृति एक धनुष के समान होनी चाहिए। यही वजह है कि इस आसन को धनुरासन भी कहते हैं। यह आसन पेट की चर्बी कम करने के साथ गले के तमाम रोग नष्ट करता है। इस आसन को करते समय पेट के बल लेट जाएं।इसके बाद अपनी ठोड़ी को धरती पर लगा दें। हाथ कमर से सटे हुए और पैरों के पंजे एक-दूसरे से मिले हुए होने चाहिए। अपने तलवें और हथेलियों को आकाश की ओर रखें।
घुटनों को मोड़कर दाहिने हाथ के पंजे से दाहिने पैर और बाएं हाथ के पंजे से बाएं पैर की कलाई को पकड़ें। लंबी सांस लेते हुए पैरों को खींचते हुए ठोड़ी-घुटनों को भूमि पर से उठाएं तथा सिर और तलवों को समीप लाने की कोशिश करें। जब तक आप आराम से सांस ले सकते हो इसी मुद्रा में बने रहें। फिर धीरे-धीरे अपनी सांस छोड़ते हुए पहले ठोड़ी और घुटनों को भूमि पर लगाएं। इसके बाद पैरों को लंबा करते हुए दोबारा मकरासन की अवस्था में लेट जाएं।
विज्ञापन
5 of 6
yoga
चक्की चलनासन
इस आसन को करने से पेट की चर्बी को दूर किया जा सकता है। साथ ही इसको करने से वजन भी कम होता है। इस आसन को करते समय आप जमीन पर आराम से बैठ जाएं। इसके बाद अपने पैरों को सामने की ओर से फैलाएं। ध्यान रखें दोनों पैर आपस में सटे रहें। अब अपने दोनों हाथों को आपस में मिलाकर पकड़ लें और फिर बिना घुटनों को मोड़े गोल-गोल घुमाएं।
बोट मुद्रा
इस आसन में व्यक्ति पीठ के बल लेट जाएं। इसके बाद अपने शरीर को नांव की तरह बनाएं। इस मुद्रा को कम से कम 10 सेकंड तक बनाएं रखें। इस योग को करने से आपका बैली फैट बिल्कुल खत्म हो जाएगा।