फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो के जरिए सीखे सूर्य नमस्कार के 12 चरण और जानें इसके फायदे

Sat, 30 Nov 2019 06:34 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : twitter
शरीर को स्वस्थ रखना है तो नियमित रूप से एक्सरसाइज या योग करना फायदेमंद होता है। आजकल योग के जरिए निरोग रहने की बातें की जाती हैं और बहुत से लोग नियमित रूप से इसका अभ्यास करते हैं। लेकिन अगर आप नहीं समझ पा रहें हैं कि कौन सा योगासन शरीर के लिए फायदेमंद होगा तो केवल सूर्य नमस्कार का अभ्यास ही आपको ढेरों बीमारियों से राहत पहुंचाकर लाभ देगा। तो चलिए सीखें सूर्य नमस्कार के बारह चरण वीडियो के जरिए।
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : social media
प्रणामासन
खुले मैदान में योगा मैट के ऊपर खड़े हो जाएं और सूर्य को नमस्कार करने के हिसाब से खड़े हो जाएं। सीधे खड़े हो जाएं और दोनों हाथों को जोड़ कर सीने से सटा लें और गहरी, लंबी सांस लेते हुए आराम की अवस्था में खड़े हो जाएं।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : social media
हस्तोतानासन
पहली अवस्था में खड़े रहते हुए सांस लीजिए और हाथों को ऊपर की ओर उठाएं। और पीछे की ओर थोड़ा झुकें। इस बात का ध्यान रखें कि दोनों हाथ कानों से सटे हुए हों। हाथों को पीछे ले जाते हुए शरीर को भी पीछे की ओर ले जाएं।

4 of 10
हस्त पादासन
सूर्य नमस्कार की यह खासियत होती है कि इसके सारे चरण एक दूसरे से जुड़े हुए होते हैं। हस्तोतानासन की मुद्रा से सीधे हस्त पादासन की मुद्रा में आना होता है। इसके लिए हाथों को ऊपर उठाए हुए ही आगे की ओर झुकने की कोशिश करें। ध्यान रहें कि इस दौरान सांसों को धीरे-धीरे छोड़ना होता है। कमर से नीचे की ओर झुकते हुए हाथों को पैरों के बगल में ले आएं। ध्यान रहे कि इस अवस्था में आने पर पैरों के घुटने मुड़े हुए न हों। 
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : social media
अश्व संचालनासन
हस्त पादासन से सीधे उठते हुए सांस लें और बांए पैर को पीछे की ओर ले जाएं और दांये पैर को घुटने से मोड़ते हुए छाती के दाहिने हिस्से से सटाएं। हाथों को जमीन पर पूरे पंजों को फैलाकर रखें। ऊपर की ओर देखते हुए गर्दन को पीछे की ओर ले जाएं।
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : social media
दंडासन 
गहरी सांस लेते हुए दांये पैर को भी पीछे की ओर ले जाएं और शरीर को एक सीध में रखे और हाथों पर जोर देकर इस अवस्था में रहें।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : social media
अष्टांग नमस्कार
अब धीरे-धीरे गहरी सांस लेते हुए घुटनों को जमीन से छुआएं और सांस छोड़ें। पूरे शरीर पर ठोड़ी, छाती, हाथ, पैर को जमीन पर छुआएं और अपने कूल्हे के हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं।

8 of 10
- फोटो : pixa
भुजंगासन
कोहनी को कमर से सटाते हुए हाथों के पंजे के बल से छाती को ऊपर की ओर उठाएं। गर्दन को ऊपर की ओर उठाते हुए पीछे की ओर ले जाएं। 

9 of 10
- फोटो : pixa
अधोमुख सवासन
भुजंगासन से सीधे इस अवस्था में आएं। अधोमुख सवासन के चरण में कूल्हे को ऊपर की ओर उठाएं लेकिन पैरों की एड़ी जमीन पर टिका कर रखें। शरीर को अपने V के आकार में बनाएं। 
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : pixa
अब एक बार फिर से अश्व संचालासन की मुद्रा में आएं लेकिन ध्यान रहें अबकी बार बांये पैर को आगे की ओर रखें। इसके बाद उठते हुए हस्त पादासन की मुद्रा में आएं और इसके बाद हस्त पादासन की मुद्रा में जाते हुए फिर ताड़ासन की मुद्रा में आएं। यानी की सीधे खड़े होकर हाथों को नीचे कर लें और सांस को छोड़ते हुए आराम की मुद्रा में आ जाएं। सूर्य नमस्कार के पूरे चरणों को करने के बाद आपको शरीर में ऊर्जा का संचार होता हुआ महसूस होगा। इसके साथ ही इसे करने से दिमाग और शरीर को आराम मिलता है। सूर्य नमस्कार के बारहों चरण को बारह बार करना चाहिए। तब जाकर आप इसके फायदों को पा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें