फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का योग: सूर्यनमस्कार से प्राप्त करना है अधिकतम स्वास्थ्य लाभ, तो अभ्यास से पहले कीजिए यह तीन काम

Fri, 24 Dec 2021 11:55 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
सूर्य नमस्कार योग के फायदे - फोटो : iStock
सूर्य नमस्कार का अभ्यास, शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत को बेहतर बनाए रखने में फायदेमंद माना जाता है। इस योगाभ्यास को बिना किसी उपकरण के कहीं भी, कभी भी किया जा सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक यदि सही तरीके से इसका रोजाना अभ्यास किया जाए, तो इससे सेहत को अनगिनत फायदे हो सकते हैं। सूर्य नमस्कार योग के अभ्यास के लिए सूर्योदय का समय सबसे बेहतर माना जाता है। हालांकि सिर्फ इस अभ्यास को कर लेना ही काफी नहीं है, स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इससे अधिकतम स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ बातों को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए।

योग विशेषज्ञ बताते हैं, सूर्य नमस्कार योग के अभ्यास से पहले शरीर का अच्छी तरह से वार्मअप करना महत्वपूर्ण माना जाता है। सूर्य नमस्कार को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उसे करने से पहले क्या करना चाहिए, आइए आगे की स्लाइडों में इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। सूर्यनमस्कार योगाभ्यास करने से पहले रोजाना इन गतिविधियों को करना आपके लिए बेहतर हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 4
वॉक करना है फायदेमंद - फोटो : pixabay
वॉक करना जरूरी
किसी भी योगाभ्यास को करने से पहले शरीर का अच्छी तरह से वार्म-अप जरूरी होता है। हालांकि वार्म-अप में ज़ोरदार अभ्यास को शामिल नहीं करना चाहिए। सूर्य नमस्कार करने से पहले वॉक करना एक आसान और सबसे अच्छा तरीका हो सकता है। इसके लिए कम से कम 5-10 मिनट तक इस तरह से वॉक करें जो आपकी हृदय गति बढ़ा देती हों।
विज्ञापन

3 of 4
सीढ़ियां चढ़ने के अभ्यास - फोटो : iStock
सीढ़ियां चढ़ने का अभ्यास 
सीढ़ियां चढ़ने का अभ्यास करना आपके लिए एक और सरल तथा प्रभावी वार्म-अप व्यायाम हो सकता है। सूर्य नमस्कार करने से पहले आप चार-पांच मिनट तक सीढ़ियां चढ़ने का अभ्यास कर सकते हैं। ऐसा करने से शरीर की मांसपेशियों में सक्रियता आती है जिससे मुख्य अभ्यास के दौरान इंजरी होने का खतरा काफी कम हो जाता है।
विज्ञापन

4 of 4
स्ट्रेचिंग करना है जरूरी - फोटो : Istock
शरीर की स्ट्रेचिंग
किसी भी योग या व्यायाम करने से पहले शरीर को अच्छी तरह से स्ट्रेच करना विशेष लाभदायक माना जाता है। आर्म स्ट्रेच से लेकर लेग रेज तक, आप अपनी पसंद का कुछ भी अभ्यास करके शरीर की मांसपेशियों को सक्रिय बना सकते हैं। सूर्य नमस्कार योग से पहले आपके लिए शरीर की अच्छी तरह से स्ट्रेचिंग करना फायदेमंद हो सकता है।


------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें