योग शुरू करने से पहले गर्दन को हमेशा सामान्य मुद्रा में रखना चाहिए। सबसे पहले योगा मैट के ऊपर खड़े होकर सामान्य मुद्रा में गहरी सांस लें। अब अपनी गर्दन को दांयी तरफ झुकाकर सांस छोड़े। फिर सांस लेते हुए गर्दन को बीच में सामान्य मुद्रा में लाएं। इसके बाद सांस लेते हुए गर्दन को बांये तरफ झुकाएं सांस छोड़े और फिर से गर्दन को बीच में सामान्य मुद्रा में ले आएं। इस प्रक्रिया को तीन बार करें। यहीं प्रक्रिया अगर आप बैठ कर योग करना चाहते हैं तो भी करें।
लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपको सर्वाइकल की समस्या है या फिर गर्दन में चोट लगी है तो इस वार्मअप को कतई न करें।