फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: ये हैं सबसे कारगर मूड बूस्टर योगासन, रहते हैं अक्सर तनावग्रस्त तो जरूर करिए इनका नियमित अभ्यास

Sun, 31 Jul 2022 12:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला , नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
मूड विकारों को कैसे ठीक किया जा सकता है? - फोटो : Pixabay
शरीर की बेहतर सेहत के लिए मन के स्वास्थ्य को बेहतर रखने पर निरंतर जोर दिया जाता रहा है। विशेषज्ञ बताते हैं कि मन और शरीर एक दूसरे के कार्यों के सकुशल संचालन में विशेष भूमिका निभाते हैं। ऐसे में किसी एक में भी होने वाली समस्या का असर दूसरे की सेहत को प्रभावित कर सकता है, यही कारण है कि सभी लोगों को शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाए रखने वाले उपाय करते रहने की सलाह दी जाती है।

अध्ययनों से पता चलता है कि जिन लोगों को अक्सर तनाव-चिंता की समस्या बनी रहती है, उनमें कई तरह की अन्य शारीरिक बीमारियों का भी जोखिम हो सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इस तरह की दिक्कतों से बचे रहने के लिए निरंतर योगासनों का अभ्यास करते रहना सबसे कारगर तरीका हो सकता है। योगासन एक साथ शरीर और मन दोनों की कार्यक्षमता को बढ़ाने के साथ इन्हें स्वस्थ और फिट बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। सभी उम्र के लोगों के लिए आवश्यक है कि वह नियमित रूप से दिनचर्या में योगाभ्यास को जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं कि मूड को बेहतर बनाए रखने के लिए किस प्रकार के योगासनों के अभ्यास की आदत आपके लिए लाभकारी हो सकती है?
विज्ञापन

2 of 4
मूड ठीक करने वाले आसन - फोटो : Istock
पर्वतासन योग का अभ्यास

पर्वतासन या माउंटेन पोज़ संपूर्ण शरीर को बेहतर रखने वाले योगासनों में से एक है, विशेषकर यह मस्तिष्क के लिए काफी लाभकारी अभ्यास के तौर पर जाना जाता है। आपके मूड को बढ़ावा देने का यह एक अचूक तरीका है। माउंटेन पोज़ तंत्रिका तंत्र को शांत करने और हमारी प्रतिक्रिया को नियंत्रित करने में मदद करता है ताकि हम मानसिक तौर पर स्वस्थ और फिट बने रह सकें। शारीरिक संतुलन को बेहतर बनाए रखने के लिए भी इसका अभ्यास काफी फायदेमंद माना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 4
अधोमुख शवासन योग करने के लाभ - फोटो : iStock
अधोमुख शवासन योग

अधोमुख शवासन योग हमें एक बेहतरीन फुल-बॉडी स्ट्रेच प्रदान करता है और इसे मस्तिष्क के कार्यों को भी बेहतर बनाए रखने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह फील-गुड योग मुद्रा, तनाव और अवसाद को दूर करने के साथ-साथ मस्तिष्क को शांत करने में मदद करता है। अध्ययनों में पाया गया है कि इस योग के अभ्यास से मस्तिष्क में रक्त का संचार भी बेहतर बना रहता है जोकि इसे स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन

4 of 4
भुजंगासन योग के लाभ - फोटो : Istock
भुजंगासन योग

भुजंगासन योग जिसे कोबरा पोज़ के नाम से भी जाना जाता है यह कमर और पीठ में दर्द की समस्या को कम करने वाले सबसे कारगर आसनों में से एक है। हृदय और फेफड़ों की कार्यक्षमता को बढ़वा देने के लिए भी इसके अभ्यास को काफी लाभकारी माना जाता है। कोबरा पोज फेफड़ों को खोलने के साथ शरीर में अधिक ऑक्सीजन प्राप्त करने में मदद करता है जिससे कि मन शांत और स्थिर बना रहता है। 


------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें