टेक्नोलॉजी के इस दौर में हर कोई अपना अधिकतर समय मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर के सामने गुजारने पर मजबूर है। हर किसी के हाथ में मोबाइल और लैपटॉप दिखना आम बात है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर के ज्यादा इस्तेमाल से हमारी उंगलियों के साथ-साथ हमारी कलाइयों पर भी असर पड़ता है।
इसे हल्के में न ले इससे आपको डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी भी हो सकती है।
आगे की स्लाइड्स में जाने किन कारणों से होता है कलाइयों में दर्द।
विज्ञापन
मोबाइल और कंप्यूटर से हो सकता है आपकी कलाई पर असर, जाने कैसे बचें
2 of 5
कलाई में दर्द तो हमें महसूस होता है लेकिन हम इसे हल्के में लेके इग्नोर कर देते हैं। ये दर्द ज्यादा लिखने की वजह से भी हो सकता है या फिर कभी कोई चोट लगने के कारण। आइए हम आपको बतातें हे कलाई में दर्द के कई और कारण भी हो सकते हैं।
कंप्यूटर का अधिक उपयोग करने से, क्रिकेट खेलने से, सिलाई करने से, सितार या प्यानों बजाने से कैची का ज्यादा इस्तेमाल करने से, मोटर साइकिल ज्यादा चलाने से या फिर भारी समान उठाने से कलाई का दर्द हो सकता है।
विज्ञापन
मोबाइल और कंप्यूटर से हो सकता है आपकी कलाई पर असर, जाने कैसे बचें
3 of 5
अब आप सोच रहे होंगे कि कलाई के दर्द के कारण क्या होते हैं तो हम आपको बता दें कि कलाई में दिक्कत आने पर आपकी कलाई सूज सकती है। इसके अलावा कलाई के बाहरी हिस्से में दर्द होना, किसी चीज को पकड़ते समय कलाई में दर्द होना, अंगूठे पर प्रेशर पड़ने पर कलाई में दर्द महसूस होना, अचानक से कलाई में दर्द महसूस होना भी हानिकारक है। अगर आपको ऐसा महसूस होता है तो आप इसे हल्के में न लें।
मोबाइल और कंप्यूटर से हो सकता है आपकी कलाई पर असर, जाने कैसे बचें
4 of 5
यदि आपको कलाई में दर्द महसूस हो तो अपनी कलाई को जितना हो सके ऊपर उठा के रखें और नहाने के लिए गर्म पानी की उपयोग करें। अपनी हथेली को सीधा करें और इसे फैलाएं अब अपनी कलाई को गोल-गोल आकार में घुमाएं। इससे आपकी कलाई की जकड़न ठीक होगी।
इसके साथ ही थोड़ा रुक कर टाइपिंग करें, लगातार टाइपिंग करने से बचें। कलाई पर गर्म पट्टी बांधे सा कोई सूती कपड़ा कलाई पर लपेटें।
मोबाइल और कंप्यूटर से हो सकता है आपकी कलाई पर असर, जाने कैसे बचें
5 of 5
कलाई के दर्द को योग के सहारे भी ठीक किया जा सकता है। इसके लिए हैण्डकफ करें। हैण्डकफ करने को लिए आपको तर्जनी और अंगूठे को तीन से पांच सैकेंड तक गोलाकर करके जोर जोर से दबाना है।
विपरीत प्रार्थना योग करने से भी कलाई के दर्द में आराम मिलता है। इसके लिए आप अपनी पीठ की तरफ अपने हाथों को नमस्कार की मुद्रा में रख लें। अब उंगलियों को ऊपर न करके नीचे की ओर रखें।
जब आपको आराम महसूस होने लगे तब तक इसी मुद्रा में बने रहें।