फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga For Heel Pain: तलवों के दर्द से परेशान? बिना दवा ठीक करेंगे ये असरदार योगासन!

Mon, 13 Apr 2026 05:54 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Heel Pain Relief Yoga : सुबह जमीन पर पैर रखते ही तलवों में दर्द क्यों होता है?यह समस्या अक्सर प्लांटर फैसिसाइटिस, ज्यादा चलने, गलत फुटवियर या मांसपेशियों में खिंचाव के कारण होती है। रोजाना स्ट्रेचिंग और योगासन जैसे ताड़ासन, अधो मुख श्वानासन और वृक्षासन करने से दर्द में तेजी से राहत मिल सकती है।
 
विज्ञापन
1 of 6
एड़ियों के दर्द के लिए योग - फोटो : Amar ujala

Foot Pain Yoga Tips in Hindi: सुबह उठते ही जैसे ही आप जमीन पर पैर रखते हैं, तलवों में तेज दर्द महसूस होता है? यह समस्या आजकल बहुत आम हो गई है, खासकर उन लोगों में जो लंबे समय तक खड़े रहते हैं या गलत जूते पहनते हैं। तलवों में दर्द के कई कारण है, जैसे प्लांटर फैसिसाइटिस यानी एड़ी और तलवे में सूजन आने पर, लंबे समय तक खड़े रहने, सख्त सतह पर चलने, गलत जूते पहनने और मोटापा या वजन बढ़ने पर पैरों में दर्द बढ़ जाता है। 
इस दर्द को नजरअंदाज करना आगे चलकर बड़ी समस्या बन सकता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ आसान योगासन अपनाकर आप इस दर्द से राहत पा सकते हैं , वो भी बिना दवाइयों के।

विज्ञापन

2 of 6
ताड़ासन - फोटो : Amar ujala

ताड़ासन

ताड़ासन के अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर दोनों हाथ ऊपर उठाएं और पूरे शरीर को स्ट्रेच करें। ये पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और तलवों में रक्त संचार बढ़ाता है।

विज्ञापन

3 of 6
अधोमुख श्वानासन - फोटो : Amar Ujala

अधो मुख श्वानासन

इस आसन के अभ्यास से एड़ी और तलवे में खिंचाव आता है। एड़ियों के दर्द में तुरंत राहत मिलती है। अधोमुख श्वानासन के अभ्यास के लिए हाथ और पैरों के सहारे शरीर को उल्टे वी आकार में रखें।

4 of 6
वृक्षासन - फोटो : istock

वृक्षासन

इस आसन के अभ्यास के लिए एक पैर पर खड़े होकर दूसरे पैर को जांघ पर रखें। संतुलन बनाए रखें। वृक्षासन का नियमित अभ्यास बैलेंस और स्ट्रेंथ बढ़ाता है। पैरों के दर्द को कम करता है।

विज्ञापन

5 of 6
पादांगुष्ठासन - फोटो : istock

पादांगुष्ठासन
 

इस आसन के अभ्यास के लिए सीधे खड़े हो जाएं। फिर आगे की ओर झुककर दोनों हाथों से पैरों के अंगूठों को पकड़ें। पादांगुष्ठासन का अभ्यास तलवों और हैमस्ट्रिंग को स्ट्रेच करता है। इससे शरीर, खासकर पैरों की अकड़न कम होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मलासन - फोटो : Adobe

मालासन

मालासन के अभ्यास के लिए स्क्वाट पोजिशन में बैठें और हाथ जोड़ें। इस आसन के अभ्यास के कई फायदे हैं। इससे पैरों की फ्लैक्सिबिटी बढ़ती है और दर्द व सूजन से राहत मिल सकती है। 

जल्दी राहत पाने के लिए योग के अलावा सुबह उठते ही स्ट्रेचिंग करें। गर्म पानी से पैर सेंकें। सही और आरामदायक जूते पहनें। साथ ही ज्यादा देर खड़े रहने से बचें।

--------------------------------------------

 

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योग गुरु से संपर्क कर सकते हैं। गर्भावस्था में योग को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें