फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: जानिए हठ योग को क्यों चमत्कारी मानते हैं विशेषज्ञ, इसके लिए किन आसनों का करें अभ्यास?

Fri, 06 Jan 2023 12:03 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
हठ योग के लाभ - फोटो : Istock
हठ योग का जिक्र प्राचीन शास्त्रों और ग्रंथों में भी मिलता है। शोधकर्ता इसके नियमित अभ्यास की आदत को विशेष चमत्कारी प्रभावों वाला मानते हैं। योग विशेषज्ञों का मानना है कि हठ योग के आसन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सुधार के लिए काफी लाभकारी हो सकते हैं। विशेषतौर पर मानसिक स्वास्थ्य और एकाग्रता को बढ़ावा देने और मांसपेशियों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए इस योग के अभ्यास को करने की सलाह दी जाती रही है।

हठ योग, जिस तरह नाम से ही स्पष्ट है कि इस योग के अभ्यास के लिए अतिरिक्त फोर्स की आवश्यकता होती है। यह कई योगासनों का संयुक्त रूप है। इस प्रकार के योग में आप अपने शरीर को धीरे-धीरे ऐसे पोज़ में ले जाते हैं जो आपकी ताकत और लचीलेपन को सुधारने में मददगार हो सकते हैं।

सभी उम्र के लोग इसके आसनों का अभ्यास करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आइए हठ योग के ऐसे ही तीन प्रभावी योगाभ्यासों और उससे होने वाले लाभ के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
ताड़ासन योग से होने वाले लाभ - फोटो : Pixabay
ताड़ासन योग का करें अभ्यास

ताड़ासन योग को माउंटेन पोज के रूप में भी जाना जाता है, शरीर के पोस्चर को बेहतर बनाने में मदद करने के साथ यह उन आसनों में से एक है जो संतुलन को सुधारने और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में भी विशेष लाभकारी माना जाता है। यह आसन आपकी जांघों, घुटनों और टखनों की ताकत और लचीलेपन को भी बढ़ाने में विशेष सहायक अभ्यास है।

योग विशेषज्ञ कहते हैं, मानसिक एकाग्रता और क्षमता के लिए भी इससे लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
हलासन योग से होने वाले फायदे - फोटो : istock
हलासन (प्लो पोज)

हलासन का अभ्यास अपेक्षाकृत कठिन होता है और इसके लिए आपको निरंतर प्रैक्टिस की आवश्यकता होती है। इस योग के दौरान अपने पैरों को सिर से होते हुए पीछे की ओर ले जाना होता है, जिससे शरीर की सभी बड़ी मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग के साथ लचीलेपन को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है।

पीठ की मांसपेशियों को फैलाने और मजबूत करने के साथ गर्दन, कंधों और पीठ में जकड़न को कम करने में भी इस अभ्यास से लाभ हो सकता है। हलासन का अभ्यास करने से लचीलापन बढ़ता है, जिससे मांसपेशियों और जोड़ों की गतिशीलता में सुधार होता है।
विज्ञापन

4 of 4
शीर्षासन से क्या होता है - फोटो : iStock
शीर्षासन के लाभ (शीर्षासन)

हठ योग के आसनों में शीर्षासन का अभ्यास सबसे कारगर और फायदेमंद माना जाता है जो रक्त के संचार को ठीक करने के साथ फोकस और मांसपेशियों की शक्ति को बढ़ाने में भी विशेष लाभकारी है। इस योग से सिर और आंखों में रक्त प्रवाह बढ़ता है। चूंकि अभ्यास के दौरान कंधों और भुजाओं पर दबाव बढ़ता है ऐसे में इससे इन अंगों की मजबूती बढ़ती है। पैरों, टखनों और हाथों के लिए भी इस आसन को विशेष लाभकारी माना जाता है।



------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें