Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत साल के सबसे कठिन व्रतों में से माना जाता है। ऐसे में व्रत रखने वाली महिलाएं कुछ चीजों को लेकर काफी संशय में रहती हैं। इन्हीं में एक है कि क्या व्रत के दौरान योगा कर सकते हैं? इस सवाल का सही जवाब हम आपको यहां देंगे।
विज्ञापन
1 of 7
हरतालिका तीज व्रत में योग करना सही है या नहीं?
- फोटो : AI
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन कई महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। कुछ महिलाएं इस दौरान निर्जला व्रत भी करती हैं।
ऐसे में जो महिलाएं रोजाना योग या एक्सरसाइज करती हैं, उनके मन में अक्सर सवाल आता है कि क्या व्रत के दिन भी योग करना सही है? दरअसल, व्रत के दौरान शरीर को सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा आराम की जरूरत पड़ सकती है। खासकर निर्जला व्रत में पानी और ऊर्जा की कमी के कारण कमजोरी, चक्कर या थकान महसूस हो सकती है। इसलिए व्रत के दौरान योग करते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
अगर आप भी हरतालिका तीज का व्रत रखने वाली हैं और योग को लेकर असमंजस में हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर फैसला कर सकती हैं। आइए जानते हैं व्रत में योग करते समय किन सावधानियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 7
हरतालिका तीज व्रत में योग करना सही है या नहीं?
- फोटो : AI
व्रत के दौरान योग करें या नहीं?
अगर आप सामान्य दिनों में नियमित योग करती हैं और आपका व्रत पानी पीने की अनुमति देता है, तो हल्की योग गतिविधियां की जा सकती हैं। हालांकि, इस दिन कठिन आसन, तेज एक्सरसाइज या लंबे समय तक योग करने से बचना बेहतर रहेगा। शरीर पर जरूरत से ज्यादा दबाव डालने से कमजोरी और थकान हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 7
हरतालिका तीज व्रत में योग करना सही है या नहीं?
- फोटो : AI
निर्जला व्रत में योग से बचें
हरतालिका तीज पर अगर आप निर्जला व्रत रख रही हैं तो योग या एक्सरसाइज न करना बेहतर है। पानी न पीने की वजह से शरीर में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में ज्यादा शारीरिक गतिविधि करने से चक्कर या कमजोरी जैसी समस्या हो सकती है।
4 of 7
हरतालिका तीज व्रत में योग करना सही है या नहीं?
- फोटो : AI
हल्की स्ट्रेचिंग कर सकती हैं
अगर शरीर बिल्कुल सामान्य महसूस कर रहा है और आप थोड़ी गतिविधि करना चाहती हैं, तो कठिन योगासन की जगह हल्की स्ट्रेचिंग कर सकती हैं। कुछ मिनट शांत तरीके से बैठकर प्राणायाम या डीप ब्रीदिंग भी की जा सकती है, लेकिन शरीर पर दबाव बिल्कुल न डालें।
विज्ञापन
5 of 7
हरतालिका तीज व्रत में योग करना सही है या नहीं?
- फोटो : Freepik.com
शरीर के संकेतों को समझें
योग करते समय अगर चक्कर, सिरदर्द, घबराहट, कमजोरी, मितली या अत्यधिक थकान महसूस हो तो तुरंत योग करना बंद कर दें। व्रत के दौरान शरीर की क्षमता को नजरअंदाज करके एक्सरसाइज करना नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन
6 of 7
हरतालिका तीज व्रत में योग करना सही है या नहीं?
- फोटो : AI
व्रत से पहले रखें हाइड्रेशन का ध्यान
अगर आपके व्रत में पानी पीने की अनुमति है तो व्रत शुरू होने से पहले और व्रत के दौरान पर्याप्त पानी लेते रहें। वहीं निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं को व्रत शुरू करने से पहले अपनी सेहत और शारीरिक क्षमता का ध्यान रखना चाहिए।
हरतालिका तीज व्रत में योग करना सही है या नहीं?
- फोटो : adobestock
इन महिलाओं को विशेष सावधानी
गर्भवती महिलाएं, डायबिटीज या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या से जूझ रही महिलाएं व्रत के दौरान योग या एक्सरसाइज करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। व्रत धार्मिक आस्था का विषय है, लेकिन अपनी सेहत को नजरअंदाज करना सही नहीं है।
-------------------------
नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।