फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट की बीमारियां दूर कर शरीर को फिट बनाता है ये खास आसन, बवासीर जैसे रोग भी करता है दूर

Sat, 08 Feb 2020 07:17 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 3
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
शरीर को फिट रखने के लिए योग और आसनों का अपना ही अलग महत्व होता है। कई ऐसे योगासन हैं, जिनका नियमित अभ्यास करने से शरीर फिट और स्वस्थ बना रहता है। गोरक्षासन भी ऐसे ही एक आसनों में से एक है। इसके नियमित अभ्यास करने से बवासीर और पेट के रोगों में भी लाभ मिलता है। गोरक्षासन से शरीर की स्थूलता समाप्त होती है। शरीर की कमजोरी से होने वाले बवासीर, धातुक्षय आदि जैसे रोग दूर होते हैं। मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और पाचन क्रिया सही होती है।
विज्ञापन

2 of 3
Gorakshasana - फोटो : file photo
ऐसे करें ये आसन:
  • इस आसन को करने के लिए सांस लेते हुए दोनों घुटनों को मोड़ें और तलवों को आपस में सटा लें। 
  • अब सांस छोड़ते हुए दोनों हाथ जमीन पर टिकाकर शरीर ऊपर उठाएं 
  • दोनों पैरों के पंजों पर इस प्रकार से बैठें कि शरीर का वजन एड़ी के ठीक बीच में पड़े। 
  • पुनः श्वास भरते हुए दोनों हथेलियों को घुटनों पर रखें। अंत में सांस रोककर ठोढ़ी को छाती से सटाएं। कुछ पल बाद सहज श्वास के साथ सामान्य स्थिति में लौट आएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
प्रतीकात्मक तस्वीर
किन लोगों को नहीं करना चाहिए गोरक्षासन
  • जिन लोगों के घुटनों में दर्द की समस्या है उन्हें गोरक्षासन नहीं करना चाहिए।
  • अगर एड़ी में दर्द की समस्या है, तो ये योगासन न करें।
  • आंतों के रोगों और थायरॉइड के कारण मोटापा है, तो ये योगासन न करें।
  • घुटने, एड़ी का दर्द या चोट होने पर न करें। मोटे लोग भी न आजमाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें