फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपको सेहतमंद रखते हैं फल और सब्जियां, जंक फूड छोड़ो डाइट में इन्हें जोड़ो

Tue, 17 Jul 2018 11:35 AM IST
खुला पन्ना डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
healthy food
फल और सब्जियों में महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। ये तत्व सेहत के लिए काफी आवश्यक होते हैं। इनकी कमी से कई तरह की बीमारियां होती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) का मानना है कि विकासशील देशों में बचपन का मोटापा एक 'खतरनाक सपने' जैसा है। एक सर्वेक्षण में भारत के स्कूली बच्चों के खाने की आदतों के मूल्यांकन में पाया गया कि 50 प्रतिशत बच्चे जंक फूड, मिठाई या अन्य अस्वास्थ्यकर भोजन का रोजाना उपयोग करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
healthy food
फल और सब्जियां प्रकृति की अनुपम देन हैं। इनमें महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में काफी सहयक होते हैं। ह्यूस्टन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में टेक्सास हेल्थ साइंस सेंटर विश्वविद्यालय के आहार विशेषज्ञ लॉरा मूर के मुताबिक, फलों और सब्जियों में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की कमी से कई तरह की बीमारियां होती हैं। विटामिन ए की कमी से रात का अंधापन, मैग्नीशियम की कमी से सामान्य कमजोरी, विटामिन की कमी से पोषण और पोटैशियम की कमी से अनियमित दिल की धड़कन शामिल है। 

फल और सब्जियों का सेवन नहीं करने से कब्ज और बवासीर जैसे रोग होने की संभावना रहती है। मूर बताते हैं कि फल और सब्जियों में सेलुलोज होता है, जो मल वजन बढ़ाता है, मार्ग को आसान बनाता है और पारगमन समय को कम करता है। इसके अलावा, इनमें फाइबर होता है, जो  कब्ज को कम करने या रोकने में मदद करता है। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के एक अध्ययन से पता चला है कि फल और सब्जियों में पाए जाने वाले फाइबर डॉयवर्टिकुलर रोग के जोखिम को कम कर देता है। 
विज्ञापन

3 of 4
fruits
अमेरिकन इंस्टीट्यूट फॉर कैंसर रिसर्च (एआईसीआर) के मुताबिक, कोई भी भोजन कैंसर के खिलाफ आपकी रक्षा नहीं कर सकता है, लेकिन पौधे आधारित खाद्य पदार्थों से भरा आहार कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है। बीटा कैरोटीन समेत कैरोटीनॉयड-रंगद्रव्य, जो पालक, गहरे नारंगी फल, मीठे आलू, स्क्वैश और गाजर में पाए जाते हैं, कोशिकीय क्षति के खिलाफ सुरक्षा कर सकते हैं और कैंसर की कम दरों से जुड़े हुए हैं। 

फल और सब्जियां कैलोरी में कम होती हैं इसलिए, कोई अधिक खा सकता है और कम कैलोरी से अधिक संतुष्टि महसूस कर सकता है। एक अध्ययन से साबित हुआ है कि फल और सब्जियों से समृद्ध आहार उच्च रक्तचाप को कम करता है। रक्तचाप को कम करने के प्रभाव के कारण, बहुत से फल और सब्जियां खाने से दिल की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है। इसके अलावा, फल और सब्जियों में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है, जिससे दिल की बीमारी दूर रहती है। 
विज्ञापन

4 of 4
सही वक्त पर खाएं सही फल
हाल ही में स्पेन के एक बड़े अध्ययन से पता चला है कि पर्याप्त मात्रा में फल और सब्जियां खाने वाले लोगों में अवसाद विकसित होने की कम दर का अनुभव हुआ। मूर का कहना है कि फोटोटैनिक एसिड और विटामिन बी 6 जैसे पोषक तत्वों में कमी, संभवतः उन लोगों में अवसाद का कारण हो सकती है, जो पर्याप्त मात्रा में इसका उपभोग नहीं करते हैं। आम में एंटी ऑक्सीडेंट्स होता है। यह शरीर में बनने वाले फ्री रैडिकल्स को रोकता है, जिससे कोलोन, ब्रेस्ट, प्रोस्टेट आदि कैंसर से बचाव होता है। संतरे में पोटैशियम और मैग्नीशियम अधिक मात्रा में पाई जाती है, जिससे ब्लडप्रेशर कंट्रोल रहता है। इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। 

पपीता में पैपेन एंजाइम व बीटा कैरोटीन नामक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाते हैं। नियमित सेब खाने से हम कैंसर से बचे रहते हैं। केले में कैरोटिनॉइड यौगिक पाया जाता है, जिससे अंधेपन का खतरा दूर होता है। नाशपाती में फाइबर का खजाना होता है। अनानास का रस चर्बी को पिघलाकर निष्कासित करता है। अंगूर के रस का नियमित सेवन करने से माइग्रेन की समस्या से काफी राहत मिलती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें