हमारी सेहत कई बार हमारी आदतों की वजह से बनती या बिगड़ती है। अगर आदतों में बदलाव किया जाए, तो बीमार होने से बचा जा सकता है। अनियमित खानपान, सोने जागने की गलत आदत, गलत समय खाना खाने की आदत हमें गंभीर बीमार बना रही हैं। आदतों को संतुलित कर हम गंभीर बीमारियों से बचे रह सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 4
breast cancer
शोध कहता है
-कैंसर रिसर्च यूके में हुआ एक शोध कहता है कि हमारी खाने और सोने की आदतों की वजह से हमें कैंसर जैसा रोग हो रहा है। अगर जीवन शैली में बदलाव किया जाए, तो महिलाओं में हर साल 26 हजार कैंसर के मामलों को रोका जा सकता है।
-इसी तरह तरह पुरुषों में 24 हजार कैंसर के मामले स्वस्थ रहन-सहन से संबंधित होते हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि महिलाएं अगर शराब का सेवन कम करें और खाने में फाइबर की मात्रा बढ़ा दें, तो हर हफ्ते 500 कैंसर के मामलों में कमी आ सकती है। शोध में कहा गया है कि डिब्बाबंद मीट खाने और शारीरिक सक्रियता में कमी इस समस्या में इजाफा करती है।
विज्ञापन
3 of 4
alcohol
कैंसर रिसर्च यूके में हुए इस अध्ययन के निदेशक एलिसन कॉक्स के मुताबिक, हर दिन उठाया गया सकारात्मक कदम हमें गंभीर बीमारियों से बचा सकता है। पूर्व में हुए अध्ययनों में कहा गया है कि शराब सात तरह के कैंसर का कारण हो सकती है।
शराब में एसिटलडिहाइड रसायन होता है, जो डीएनए को न सिर्फ क्षतिग्रस्त करता है, बल्कि उसकी मरम्मत में भी बाधा उत्पन्न करता है। यह एस्ट्रोजन हार्मोन में भी इजाफा करता है, जिससे स्तन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा अधिक मात्रा में शराब के सेवन से लिवर क्षतिग्रस्त हो सकता है और ट्यूमर बनने की आशंका बढ़ जाती है। प्रसंस्कृत मीट में कुछ ऐसे रसायन होते हैं, जो प्राकृतिक रूप से भी उत्पन्न होते हैं और इसमें मिलाए भी जाते हैं। इसके अत्यधिक इस्तेमाल से कोलोन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
फलों और सब्जियों के आवक पर व्यापक असर
- फोटो : अमर उजाला
बदलाव जरूरी है
तंबाकू का सेवन करने वालों को कैंसर का खतरा ज्यादा होता है। धूम्रपान करने वालों को कई प्रकार के कैंसर जैसे फेफड़ों में कैंसर, ब्लैडर कैंसर, गर्भाश्ाय कैंसर और किडनी कैंसर आदि होने की आशंका रहती है। यदि आप गुटखे का सेवन करते हैं, तो मुंह में और पाचन ग्रंथि में कैंसर हो सकता है। आप धूम्रपान करने वालों के संपर्क में रहते हैं, तब आपको फेफड़ों का कैंसर होने की आशंका बनी रहती है। भोजन में पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए।
फल एवं हरी सब्जियों को भोजन में शामिल करें। जिन चीजों में फैट कम हो, उनका सेवन करें। कैलोरी के ज्यादा सेवन से आपका वजन बढ़ सकता है। मोटापे से भी कैंसर का खतरा बना रहता है। शारीरिक रूप से सक्रिय रहने पर आपका वजन नियंत्रित रहता है। वजन कम होने से ब्रेस्ट कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, मलाशय कैंसर और किडनी कैंसर होने का खतरा भी कम रहता है। सप्ताह में कम से कम 150 मिनट यानी ढाई घंटे शारीरिक व्यायाम करने की कोशिश करें। यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो प्रतिदिन 30 मिनट व्यायाम करने की आदत अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें।