फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: ये चार योगासन करें रोजाना, बढ़ती उम्र में भी शरीर रहेगा एक्टिव

Thu, 22 Jun 2023 03:39 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बढ़ती उम्र में योगासन - फोटो : Pixels

Yoga Asanas After Age 50: उम्र बढ़ने के साथ ही हमारा शरीर कमजोर होने लगता है। शरीर का लचीलापन खत्म होने के साथ ही निष्क्रिय होने लगता है। ऐसे में खुद को स्वस्थ और फ्लैक्सीबल रखने के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज, अच्छी और हेल्दी डाइट समेत कई उपाय हैं, लेकिन सबसे कारगर है योग। नियमित योगासन से 50 साल की उम्र से ज्यादा के लोगों का शरीर एक्टिव हो जाएगा। उनके शरीर का खोया हुआ लचीलापन वापस आ जाएगा। ऐसे में रोजाना योगासन जरुरी है। योग हर बीमारी की दवा है। शरीर को फ्लेक्सिबल बनाने के लिए चार ऐसे योगासन हैं, जिन्हें रोजाना करना चाहिए। 50 साल से अधिक उम्र के लोगों व बुजुर्गों के लिए योगासन लाभप्रद हैं। ये शरीर में होने वाली समस्याओं को दूर करने के साथ बुजुर्गों को एक्टिव और हेल्दी रखने में मदद करता है। चलिए जानते हैं बढ़ती उम्र में शरीर में लचीलापन बढ़ाने वाले चार योगासन के बारे में।

विज्ञापन

2 of 5
पर्श्वोत्तनासन - फोटो : Istock
पर्श्वोत्तनासन

यह आसन कमर, हथेली और शरीर के निचले हिस्से को मजबूत बनाने में मदद करता है। इस आसन को करने के लिए सीधे खड़े होकर सांस खींचते हुए हल्का सा कूदें। इस दौरान एक पैर को तीन से चार फीट की दूरी पर रखें। दोनों हाथों को हिप्स रखते हुए दाएं पैर को आगे बढ़ाएं। फिर दोनों हाथों को ऊपर उठाएं और सांस खींचते हुए जमीन पर हाथों को रखें। अपना माथा दाएं पैर के घुटने से टच कराएं। इस स्थिति में कुछ समय रहने के बाद पुन: सीधे खड़े होकर दूसरे पैर से ये आसन करें।
विज्ञापन

3 of 5
अधोमुखश्वानासन - फोटो : istock
अधोमुखश्वानासन

इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले हथेलियों को घुटनों से शुरू करते हुए कंधों के नीचे तक ले जाएं और घुटनों को हिप्स के नीचे करें। इसके बाद अपने हिप्स को ऊपर उठाकर अपने घुटनों को सीधा करें। अब आपको उल्टा वी आकार बनाना है, इसके लिए आपको अपने पैरों को संयोजित करना है। फिर एड़ी को फर्श से छूने की कोशिश करें। कुछ सेकंड रहने के बाद इसे फिर से दोहराएं।

4 of 5
मालासन - फोटो : istock
मालासन 

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले मलत्याग करने की अवस्था में बैठ जाएं। अब नमस्कार की मुद्रा बनातें हुए दोनों हाथों की कोहनियों को घुटनों से लगा दें। इसी मुद्रा में रहते हुए धीरे-धीरे सांस अंदर खींचें और बाहर छोड़ें। कुछ देर इसी अवस्था में रहने के बाद आराम से खड़े हो जाएं। इस आसन को प्रतिदिन सुबह उठकर कम से कम दस मिनट करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उत्तानासन - फोटो : Istock

उत्तानासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। फिर दोनों हाथों को लंबी सांस लेते हुए ऊपर की ओर ले जाएं और फिर सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे जमीन की ओर ले जाएं। ऐसा करते समय अपने पैरों के अंगूठे को छूने की कोशिश करें। फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं।
---------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें