Yoga Tips: शरीर में अधिक वसा या मोटापे से परेशान हैं तो नियमित योगासन करें। योग हर तरह की शारीरिक परेशानी को दूर कर सकता है। ऐसे में आपके शरीर की चर्बी को भी योगा के जरीए घटाया जा सकता है। हालांकि अधिकतर लोगों की ये शिकायत होती है कि उनके पास योगा या व्यायाम करने का समय ही नहीं होता। हम आपको चार ऐसे योगासन बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप बैठे बैठे कहीं पर भी कर सकते हैं। अगर आप अधिक समय तक कुर्सी पर बैठे रहते हैं या ऑफिस के अधिक काम की वजह से आपको व्यायाम करने का मौका नहीं मिलता तो हो सकता है कि आपका वजन बढ़ने लगे। अगर आपके चर्बी ज्यादा है और मोटापा कम करने के लिए आपके पास योग व एक्सरसाइज करने का समय नहीं है तो ऐसे में आप कुर्सी पर बैठकर ही कुछ आसान योगा कर सकते हैं। ध्यान रखें कि चेयर योग के लिए पहिए वाली कुर्सियों का इस्तेमाल न करें। हो सके तो अपनी मजबूत कुर्सी के नीचे योगा मैट रखें। ऑफिस में लंच टाइम में आप ये चार चेयर योग कर सकते हैं। चलिए जानते हैं मोटापा कम करने वाले इन चेयर योग के बारे में।