फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं वो चार आसन जिन्हें करने से तनाव , थकान और सुस्ती जो जाएगी छूमंतर

Fri, 04 Oct 2019 08:10 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
yoga - फोटो : pixa
कई बार पढ़ाई या करियर की वजह से तनाव की स्थिति पैदा हो जाती है। ज्यादा देर काम करने से थकान महसूस होने लगती है। ऐसे कई कारण हैं जो इन चीजों की जननी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि यह दूर कैसे हो? ऐसा क्या करें जिससे थकान और तनाव कम होने लगे। तनाव और थकान को दूर करने के लिए आप को रोजाना आसन करने चाहिए। आसन ही एकमात्र ऐसा माध्यम है जिससे करके आप थकान और तनाव से मुक्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-से हैं यह व्यायाम जिन्हें करने से थकान और तनाव कम होता है। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
शवासन
यह आसन बेहद ही सरल है। इस आसन को करते ही आपकी शारीरिक-मानसिक थकान दूर होने लगेगी। शवासन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर लेट जाएं और अपने पैरों को बिल्कुल ढ़ीला छोड़ दें। अपने दोनों हाथों को शरीर से थोड़ी दूरी पर ही रखें। अब आप अपने पैर के अंगूठे से शुरुआत करके अपने पूरे शरीर के अंगो पर धीरे-धीरे केंद्रित करना शुरू कर दें। अब अपने मन को शांत कीजिए और महसूस करें कि शरीर में ऊर्जा पैदा हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
शलभासन
इस आसन से मुख्यत थकान दूर होती है। इस आसन को करने के लिए जमीन पर बेट के बल लेट जाएं। अब अपने दोनों हाथों को नीचे की ओर कर लें। अब अपने सिर को ऊपर उठांए और लंबी सांस खिंचे। इसके बाद धीरे-धीरे अपने दोनों पैरों गर्दन और सिर को ऊपर की तरफ उठाएं। लेकिन ध्यान रहे कि आपका पेट जमीन पर ही रहना चाहिए। इस आसन को आप 10-12 बार कर सकते हैं।

4 of 5
योगा - फोटो : social media
श्वास प्रक्रिया 
सबसे पहले जमीन पर बैठ जाएं फिर अपनी आंखे बंद करके अपनी सांसो पर ध्यान केंद्रित कर लें। अपनी मुठ्ठी को कस कर बंद कर लें और अब नाक से सांस लें और फिर मुंह से सांस छोड़े। इस स्थिति में तनाव को महसूस कीजिए और फिर कुछ देर बाद अपनी उंगलियां धीरे-धीरे खोलें और महसूस करें कि आपका यह तनाव अब खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योगा - फोटो : social media
ध्यान केंद्रित 
पद्मासन में बैठ जाएं फिर 10 तक गिनती कर लें। अब  धीरे-धीरे 50-100 तक गिनती करें। अब अपना ध्यान किसी वस्तु पर दें। आप अपना ध्यान किसी सुंदर पेंटिग , फ्लावर वास  और किसी रंग बिरंगी चीज़ पर दे सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें