सर्दी-जुकाम
मौसम में बदलाव होने की वजह से कई बार हमारा शरीर उसके हिसाब से ढल नहीं पाता और हम सर्दी-जुकाम के शिकार हो जाते हैं। वैसे तो बाजार में सर्दी, जुकाम के लिए बहुत सी दवाएं और सिरप मिलते हैं, लेकिन इनके दुष्परिणाम भी हो सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर की दवा लेने से अच्छा है कि आप रात को सोने से पहले गर्म दूध में शहद डालकर पी लें। इसमें आप काली मिर्च भी डाल सकते हैं। ऐसा करने से आपको रात को अच्छी नींद भी आएगी और सर्दी से आराम भी मिलेगा।