फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fitness Tips: इन वर्कआउट को करके फिट रहती हैं बॉलीवुड की अभिनेत्रियां, आप भी जानें

Sun, 14 Apr 2024 09:04 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बॉलीवुड की अभिनेत्रियां खुद को फिट रखने के लिए पांच तरीके के वर्कआउट करती हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Fitness Tips - फोटो : instagram
Fitness Tips : फिल्मों में हम जब भी किसी एक्ट्रेस को देखते हैं तो जहन में कई सवाल आते हैं कि आखिर कैसे ये सब इतनी फिट कैसे हैं। ये अभिनेत्रियां ऐसा क्या खाती होंगी, जिससे इतनी ग्लैमरस दिखती हैं। इनकी फिट बॉडी का आखिर राज क्या है। आपके इन सवालों का जबाव हमारे इस लेख में आपको मिल जाएगा। दरअसल, ये सभी अभिनेत्रियां फिट रहने के लिए कई तरीके के वर्कआउट करती हैं। चाहे हालात जो भी हों ये अपना वर्कआउट मिस नहीं करतीं। इसके साथ ही ये अपनी डाइट का भी ध्यान रखती हैं।

कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जो बीच-बीच में सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ अपने फिटनेस रूटीन को भी शेयर करती हैं। इसी के आधार पर आज हम आपको उन पांच वर्कआउट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बी टाउन की एक्ट्रेस वेटलॉस और टोंड फिगर के लिए फॉलो करती हैं। आप भी इन्हें फॉलो करके परफेक्ट फिगर पा सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
योगा - फोटो : istock
योगा

योगा एक ऐसा वर्कआउट है, जो कई अभिनेत्रियों के रूटीन में शामिल है। चाहे शिल्पा शेट्टी हों या फिर मलाइका अरोड़ा, ये सभी एक्ट्रेस अक्सर अपने सोशल मीडिया पर योगा करते हुए वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। इनका मानना है कि जरूरी नहीं आप घंटों योगा करें। दिन में महज दस मिनट का योगा आपको रिलेक्स कर सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
Pilates
पाइलेट्स

कटरीना कैफ से लेकर आलिया भट्ट तक खुद को फिट रखने के लिए पाइलेट्स का सहारा लेती हैं। इस वर्कआउट से शरीर में लचीलापन आता है। फैट बर्न करने के लिए ये परफेक्ट वर्कआउट है। 

4 of 6
बॉक्सिंग - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्सिंग 

फिल्म जगत में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो खुद को फैट फ्री रखने के लिए और बॉडी को मजबूती प्रदान करने के लिए बॉक्सिंग करती है। इन एक्ट्रेस में कियारा आडवाणी से लेकर रकुल प्रीत सिंह तक शामिल हैं। बॉक्सिंग करने से कैलोरी बर्न होने के साथ मांसपेशियों में भी मजबूती आती है। 
विज्ञापन

5 of 6
वेट लिफ्टिंग - फोटो : social media
वेटलिफ्टिंग 

कई ऐसी एक्ट्रेस में जो वेटलिफ्टिंग करके खुद को फिट रखती हैं। उनके ग्लैमरस फिगर का राज वेटलिफ्टिंग ही है। ये बॉडी में जमा फैट्स को कम करने और मसल्स बिल्डिंग में अच्छा काम करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्विमिंग - फोटो : Pixabay
स्विमिंग

फिट रहने के लिए तकरीबन हर एक एक्ट्रेस स्विमिंग का सहारा लेती है। इससे ना सिर्फ वजन घटता है, बल्कि ये शरीर को भी ताकत देती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें