फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार की भागदौड़ में भी रहना है फिट? रोज करें ये 5 योगासन

Thu, 24 Sep 2026 10:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Festive Season Fitness Hack: कुछ आसान योगासन आपकी रोजाना की फिटनेस रूटीन को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। सुबह या शाम कुछ मिनट योग करने से शरीर को स्ट्रेच करने और रिलैक्स महसूस करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
1 of 6
फेस्टिव योग - फोटो : ai

त्योहारों का सीजन आ गया है। अक्तूबर में नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ का पर्व है, अगले महीने में दिवाली और छठ पूजा मनाई जाएगी। त्योहारों का मौसम खुशियां, स्वादिष्ट पकवान और लगातार भागदौड़ लेकर आता है। खरीदारी, मेहमानों की मेजबानी और देर रात तक चलने वाली तैयारियों के बीच अक्सर एक्सरसाइज के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कुछ आसान योगासन आपकी रोजाना की फिटनेस रूटीन को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। सुबह या शाम कुछ मिनट योग करने से शरीर को स्ट्रेच करने और रिलैक्स महसूस करने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन

2 of 6
ताड़ासन - फोटो : Amar ujala

ताड़ासन

ताड़ासन शरीर की मुद्रा और संतुलन पर काम करने वाला सरल आसन है। इसे कुछ देर आराम से करने से शरीर को स्ट्रेच किया जा सकता है।

 

Tadasana Benefits: ताड़ासन के अभ्यास का तरीका और फायदे जानिए

 

विज्ञापन

3 of 6
bhujangasana - फोटो : Pexel

भुजंगासन

भुजंगासन पीठ और पेट के आसपास के हिस्से को स्ट्रेच करने में मदद करता है। इसे धीरे-धीरे और अपनी क्षमता के अनुसार करें।

 

4 of 6
Vajrasana - फोटो : pexel

वज्रासन

वज्रासन एक आसान बैठने वाला योगासन है, जिसे भोजन के बाद भी किया जाता है। आरामदायक स्थिति में बैठकर कुछ मिनट इसे किया जा सकता है।

विज्ञापन

5 of 6
बालासन - फोटो : istock

बालासन

बालासन शरीर को आराम देने और हल्का स्ट्रेच देने वाला आसन है। थकान महसूस होने पर इसे आराम से किया जा सकता है।

 

Balasana Benefits: रोज सिर्फ 2 मिनट बालासन करें और पाएं 10 चमत्कारी फायदे

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वृक्षासन - फोटो : istock

वृक्षासन

वृक्षासन संतुलन और एकाग्रता पर काम करने वाला आसन है। शुरुआत में जरूरत पड़ने पर दीवार का सहारा लिया जा सकता है।

योग करते समय शरीर पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें। किसी चोट, बीमारी या विशेष स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें