आज के समय में प्रदूषण बहुत बड़ गया है जो सेहत के साथ-साथ लोगों की त्वचा को भी प्रभावित करता है। ऐसे में लोगों के चेहरे पर झुर्रियां पड़ जाती हैं और वे अपनी उम्र से बड़े लगने लगते हैं। इसके लिए वे मंहगी क्रीम खरीदते हैं जो अप्रत्यक्ष रूप से त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आप कुछ योगासन कर सकते हैं जिनसे आप सदैव जवान बनें रहेंगे। आइए जानते हैं इन योग के बारे में।
विज्ञापन
चेहरे की झुर्रियों को जड़ से मिटाएंगे ये आसान फेशियल योग
2 of 8
- अगर गाल पिचक गए हैं तो गुब्बारा फुलाएं, ये चेहरे के लिए अच्छी एक्सरसाइज में से एक मानी जाती है। या अपना मुंह फुलाएं और हवा को एक से दूसरे गाल में चार-पांच बार घुमाएं फिर इसे निकाल दें।
विज्ञापन
चेहरे की झुर्रियों को जड़ से मिटाएंगे ये आसान फेशियल योग
3 of 8
- माथे की झुर्रियों के लिए भौहों को जितना ऊपर उठा सकते हैं, उठाएं। अब अंगुलियों से भौहों से ऊपर मसाज करें।
चेहरे की झुर्रियों को जड़ से मिटाएंगे ये आसान फेशियल योग
4 of 8
- चेहरे से झुर्रियां हटाने के लिए लॉयन फेस आसन कर सकते हैं। इसके लिए धीरे-धीरे सांस रोकें, जितना हो सके अपनी जीभ को बाहर निकालें और आंखों को पूरी तरह खोलें। इस मुद्रा में 60 सेकेंड तक रहें। इससे चेहरे का रक्त प्रवाह बढ़ता है।
विज्ञापन
चेहरे की झुर्रियों को जड़ से मिटाएंगे ये आसान फेशियल योग
5 of 8
- आकाश की ओर देखें और मुंह को सिकोड़ें। करीब पांच सेकेंड तक इस अवस्था में रहें। इस करने से गर्दन की मांसपेशियां खिंचती हैं और मजबूत बनती हैं।
विज्ञापन
चेहरे की झुर्रियों को जड़ से मिटाएंगे ये आसान फेशियल योग
6 of 8
- बीच की अंगुलियों को दोनों भौहों के मध्य में और तर्जनी (इंडेक्स) अंगुली को भौहों के बाहर के कोनों पर रखें और उन्हें थोड़ा दबाएं। ऊपर की ओर देखें और इस मुद्रा में दस सेकेंड तक बने रहें। इस क्रिया को लगातार 6 बार दोहराएं।
विज्ञापन
चेहरे की झुर्रियों को जड़ से मिटाएंगे ये आसान फेशियल योग
7 of 8
- अपने होठों से दांतो को ढकें जिससे 'ओ' बन जाए। ऊपर की ओर देखते हुए इसी मुद्रा में मुस्कुराएं। मुस्कुराते हुए अपनी ठोडी पर अंगुली रखें। अब जबड़े को ऊपर-नीचे करें। ऐसा दो बार कर सकते हैं।
चेहरे की झुर्रियों को जड़ से मिटाएंगे ये आसान फेशियल योग
8 of 8
- ऊपर की ओर देखें और एक बिंदू पर ध्यान केंद्रित करें। जितनी देर हो सके इस अवस्था में रह सकते हैं। ऐसा करने से आंखों के पास रक्त प्रवाह बढ़ता है जिससे डार्क सर्कल्स दूर होते हैं।