फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Poses: नौ दिन के व्रत के बाद अन्न का सेवन शुरू किया? इन योगासनों से पाचन तंत्र को बनाएं स्वस्थ

Fri, 27 Mar 2026 06:02 AM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Healthy Lifestyle: अगर आप नवरात्रि में नौ दिन व्रत थे, और अब आपके व्रत का पारण हो गया है तो अन्न का सेवन करने के साथ योगासन अवश्य करें। वरना आपको काफी दिक्कत होगी। 
विज्ञापन
1 of 5
नौ दिन के व्रत के बाद अन्न का सेवन शुरू किया? इन योगासनों से पाचन तंत्र को बनाएं स्वस्थ - फोटो : Freepik.com
Healthy Tips: नवरात्रि के नौ दिन का व्रत शरीर और मन दोनों के लिए लाभकारी होता है। इस दौरान व्यक्ति हल्का भोजन या विशेष उपवास भोजन ग्रहण करता है। लेकिन व्रत के पारण के बाद सामान्य अन्न का सेवन अचानक शुरू करने से कई बार पेट में गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याएं हो जाती हैं। इसलिए अन्न का सेवन धीरे-धीरे करना और साथ में योगासन करना बेहद जरूरी है। 

योगासन पेट और पाचन तंत्र को सही दिशा देते हैं, भोजन को सही तरीके से पचाने में मदद करते हैं और शरीर को संतुलित बनाते हैं। व्रत के बाद दो खास योगासन करने से पेट साफ रहता है, कब्ज दूर होती है और गैस की समस्या कम होती है। ये योगासन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बढ़ाते हैं, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
इन योगासनों से पाचन तंत्र को बनाएं स्वस्थ - फोटो : Freepik
पवनमुक्तासन

पवनमुक्तासन को पेट की गैस और कब्ज दूर करने वाला सबसे प्रभावी योगासन माना जाता है। इसे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल सीधे लेट जाएं। अब अपने घुटनों को धीरे-धीरे उठाकर सीने की ओर लाएं और हाथों से उन्हें पकड़ लें। 
 
विज्ञापन

3 of 5
इन योगासनों से पाचन तंत्र को बनाएं स्वस्थ

इस स्थिति में गहरी सांस लें और 20-30 सेकंड तक रखें। धीरे-धीरे छोड़ते हुए पैरों को जमीन पर वापस लाएं। यह योगासन पेट और आंत की मांसपेशियों को हल्का दबाव देकर गैस, अपच और कब्ज को कम करने में मदद करता है। नियमित अभ्यास से पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट की सूजन भी कम होती है।

 

4 of 5
इन योगासनों से पाचन तंत्र को बनाएं स्वस्थ - फोटो : Adobe
भुजंगासन

भुजंगासन रीढ़ और पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने वाला एक प्रभावी योगासन है। इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं, हाथों को कंधों के पास रखें और हथेलियों को जमीन पर टिकाएं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इन योगासनों से पाचन तंत्र को बनाएं स्वस्थ - फोटो : Freepik
अब धीरे-धीरे शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाएं और सिर को पीछे की ओर झुकाएं। सांस को कुछ समय रोकें और महसूस करें कि पेट और रीढ़ की मांसपेशियां खिंच रही हैं। फिर धीरे-धीरे शरीर को नीचे लाएं। भुजंगासन पेट की मांसपेशियों को सक्रिय करता है, पाचन सुधारता है और कमर दर्द को भी कम करता है।
 

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योग गुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें