फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Easy Yoga For Office: दफ्तर में कुर्सी पर बैठे-बैठे होता है शरीर में दर्द तो पांच मिनट निकाल कर करें ये योगासन

Thu, 20 Feb 2025 11:55 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज के समय में लोगों को 10-12 घंटे तक दफ्तर में रहना पड़ता है। जिस वजह से कुर्सी पर बैठे-बैठे शरीर दुखने लगता है। शरीर के इसी दर्द को आप कुछ योगासनों से ठीक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 9
दफ्तर में कुर्सी पर बैठे-बैठे होता है शरीर में दर्द तो पांच मिनट निकाल कर करें ये योगासन - फोटो : Freepik.com
Easy Yoga For Office: दफ्तर में जाकर घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करना आज के समय ज्यादातर लोगों की डेली रूटीन का हिस्सा है। इसकी वजह से न सिर्फ मन थक जाता है, बल्कि इसका सीधा असर लोगों के शरीर पर होता है।

घंटों कुर्सी पर बैठने की वजह से लोगों की कमर, पैर और गर्दन दर्द करने लगती है। उनके पास सुबह के समय इतना वक्त नहीं होता कि वो योगा कर सकें। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप दफ्तर में पांच मिनट का समय निकालकर भी कर सकते हैं। इसके लिए न तो आपको ज्यादा समय चाहिए होगा और न ही खास जगह। 
विज्ञापन

2 of 9
कटिचक्रासन - फोटो : istock
कटिचक्रासन 

ये योग उन लोगों के लिए परफेक्ट माना जाता है, जिन्हें घंटों तक कुर्सी पर बैठना पड़ता है। ये कमर और रीढ़ को लचीला बनाता है।
विज्ञापन

3 of 9
कटिचक्रासन  - फोटो : instagram
इसके लिए खड़े होकर भी ये योगासन कर सकते हैं। खड़े होने के बाद हाथों को छाती के सामने उठाकर हथेलियों को आमने-सामने रख लें और फिर सांस बाहर छोड़ते हुए हाथों को शरीर के बाईं ओर पीछे घुमाएं। शरीर को कमर से मोड़ें। कुछ देर ऐसे ही रुकें और फिर वापस सीधे आ जाएं। ऐसे दूसरी तरफ भी करें। 

4 of 9
ग्रीवा संचालन आसन - फोटो : Freepik.com
ग्रीवा संचालन आसन

ये योगासन आपको उस वक्त काफी लाभ पहुंचाएगा, जब आप गर्दन के दर्द और जकड़न से परेशान होंगे। इसको करने के लिए भी आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

5 of 9
ग्रीवा संचालन आसन - फोटो : Freepik.com
इसके लिए सबसे पहले गर्दन को धीरे-धीरे पहले दाईं और फिर बाईं ओर घुमाएं। इसके बाद ऊपर-नीचे करें और अंत में क्लॉकवाइज और एंटी-क्लॉकवाइज घुमाएं। ये योगासन सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस जैसी समस्याओं से बचाव करता है।  
विज्ञापन

6 of 9
हस्तपादासन - फोटो : Adobe stock photos
हस्तपादासन 

यदि आप दफ्तर में बैठे-बैठे सुस्त महसूस कर रहे हैं तो ये योगासन आपको उर्जावान बनाएगा। इसके लिए सबसे पहले कुर्सी से खड़े होकर पैरों को थोड़ा अलग रखें। 
विज्ञापन

7 of 9
हस्तपादासन - फोटो : instagram
अब धीरे-धीरे आगे की ओर झुकें और हाथों से पैरों को छूने की कोशिश करें।  कुछ सेकंड इस स्थिति में रुकें और फिर धीरे-धीरे वापस आएं। ये योगासन स्ट्रेस और सिर दर्द को भी कम करने में मदद करता है।  

 

8 of 9
सुखासन - फोटो : istock
सुखासन

सुखासन एक योग मुद्रा है जिसमें पैरों को शरीर के सामने क्रॉस करके रखा जाता है। इसको करके आप उस वक्त राहत पा सकते हैं जब कुर्सी से पैर लटकाए-लटकाए पैर दर्द करने लगे हैं।
विज्ञापन

9 of 9
सुखासन - फोटो : Adobe
दिन में कुछ समय दफ्तर की कुर्सी पर इसी अवस्था में बैठें, ताकि आपके पैरों को राहत मिल सके। इसके साथ-साथ ये योगासन ब्लड प्रेशर को भी ठीक करने में मदद करता है। 
 
नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें