योग के नियमित अभ्यास की आदत को स्वास्थ्य विशेषज्ञ शारीरिक-मानसिक दोनों तरह की सेहत के लिए विशेष लाभकारी मानते हैं। योग संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ के लिए कारगर तरीकों में से एक है। बच्चों के संपूर्ण विकास से लेकर उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्याओं तक, योगासनों के नियमित अभ्यास की आदत आपके लिए विशेष फायदेमंद हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, योग करना न सिर्फ आसान है साथ ही इसे आप बिना किसी उपकरण के भी आसानी से करके स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कई अध्ययनों में पाया गया है कि तेजी से बढ़ रही कई तरह की लाइफस्टाइल से संबंधित बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए भी योग के अभ्यास से लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
योग विशेषज्ञ कहते हैं, कुछ प्रकार के योगासनों का अभ्यास बहुत सहज और आसान होता है पर वास्तव में इसके कई प्रकार के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ देखे गए हैं। इन आसनों को बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर व्यक्ति करके लाभ पा सकता है।
लाइफस्टाइल से संबंधित कई प्रकार के विकारों के जोखिम को कम करने के लिए नियमित रूप से इसका अभ्यास किया जा सकता है। आइए ऐसे ही कुछ बेहद आसान पर अत्यंत फायेदमंद योगाभ्यासों के बारे में विस्तार से जानते हैं।