घर, ऑफिस या फिर मेट्रो हर जगह आपको कानों में ईयरफोन लगाए लोग मिल जाएंगे। गौर करने वाली बात ये है कि कानों में ईयरफोन लगाने का ट्रेंड अब सिर्फ शहरों में ही नहीं बल्कि छोटे-छोटे गांवो में भी जबरदस्त तरीके से देखा जा रहा है। दिलचस्प बात तो ये है कि लोग अपनी इस आदत से इतने मजबूर हो गए हैं कि वो इसके बिना एक सेंकेड भी रहना पसंद नहीं करते।
लेकिन क्या आपको पता है आपके ईयरफोन की यही लत आपको बीमारियों की चपेट में डाल रही है खासतौर पर दूसरे के ईयरफोन का इस्तेमाल करना। तो चलिए आज हम आपको दूसरे के ईयरफोन को इस्तेमाल करने से होने वाली बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
योगा और स्वास्थ्य
हो सकता हैं फंगस इन्फेक्शन
अगर आपके पास ईयरफोन न हो तो आप झट से दूसरों के ईयरफोन को कान में लगा लेते हैं लेकिन आपकी यही आदत आपको बीमार बना सकती है। दुनिया में करीब 7 फीसदी लोग कान में दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं और ज्यादातर लोगों को फंगस इन्फेक्शन की समस्या रहती है। इस समस्या की मुख्य वजह पहले से ही इस समस्या से जूझ रहे लोगों के ईयरफोन इस्तेमाल करना है।
पढ़ें- खाने को लजीज बनाने के अलावा आपकी स्किन को भी मिनटों में खूबसूरत बनाएगा ये तेल
विज्ञापन
3 of 5
योगा और स्वास्थ्य
फंगस वाले ईयरफोन में कीड़ों की हो सकती है वृद्धि
अगर आपने किसी ऐसी व्यक्ति का ईयरफोन इस्तेमाल किया है जिसके कान में पहले से ही इन्फेक्शन है तो सावधान हो जाइए। ऐसा इसलिए क्योंकि फंगस के कीड़े ईयरफोन में आ सकते है और अगर कीड़ों में वृद्धि हुई तो उस ईयरफोन के इस्तेमाल से आपको दिक्कत होगी और अगर किसी दूसरे ने भी उसी ईयरफोन को इस्तेमाल किया तो उसे भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
4 of 5
हेल्दी फू़ड
सर्दी जुकाम वाले व्यक्ति का ईयरफोन इस्तेमाल करना घातक
अगर किसी व्यक्ति को सर्दी जुकाम है तो उसका ईयरफोन इस्तेमाल करना भी आपके लिए घातक बन सकता है। सर्दी जुकाम वाले व्यक्ति के कान में संक्रमण होने की संभावना अधिक हो जाती है।