जब कभी आप बीमार पड़ते हैं तो सबसे पहले आपको अपने डॉक्टर की याद आती है। आपकी हर बीमारी को चुटकी में ठीक करने के इस विश्वास की वजह से ही शायद डॉक्टर्स को भगवान का दर्जा भी दिया जाता है। डॉक्टर्स डे हर महीने की एक जुलाई को मनाया जाता है।
अगली स्लाइड में क्लिक करके जानिए डॉक्टर्स डे से जुड़ी कई खास बातें।
विज्ञापन
2 of 5
डॉ. बिधान चन्द्र रॉय
डॉ. बिधान चन्द्र रॉय
आपको बता दें कि भारत के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बिधन चन्द्र रॉय को सम्मान देने के लिए डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। 1 जुलाई को उनकी जयंती और पुण्यतिथि है। डॉ. बिधन चंद्र रॉय पं. बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी थे। उनका जन्म 1882 में बिहार के पटना जिले में हुआ था।
विज्ञापन
3 of 5
डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी
डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी
आप शायद ही जानते होंगे कि भारत की पहली भारतीय महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी थी। उन्होंने अपनी पढ़ाई यूएस से पूरी की थी।
4 of 5
लाल गुलनार
रेड कारनेशन
डॉक्टर्स डे का आफिशियल सिंबल रेड कारनेशन यानी लाल गुलनार का फूल है।
आपने अक्सर ये कहावत सुनी होगी कि एन एपल ए डे, कीप्स द डॉक्टर अवे। इस कहावत का मतलब है कि अगर आप रोज एक सेब खाते हैं तो बीमारियां आपसे दूर रहेंगी। सेब कई पौष्टिक तत्वों से भरा होता है। ये न केवल बीमारियों से लडने में मदद करता है बल्कि आपके शरीर को भी हैल्दी रखता है।