फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में आता है बदलाव, क्या आपको पता है सच ?

Tue, 01 Aug 2017 01:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 6
हेल्थ
मां बनना हर महिला की जिंदगी का एक खूबसूरत लम्हा होता है और वो इस पल के हर सेकेंड को संजो कर रखना चाहती हैं। गर्भावस्था में महिलाओं की पसंद और नापसंद में काफी बदलाव देखने को मिलता है जो चीज अभी उन्हें अच्छी लग रही है वहीं चीज थोड़ी देर बाद उनकी आंखो में खटकने लगती है। गर्भावस्था के दौरान जिस तरह से महिलाओं की पसंद में बदलाव आता है ठीक उसी तरह से डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में कुछ बदलाव होते हैं हालांकि उन बदलावों से घबराना नहीं चाहिए क्योंकि वो बदलाव स्वाभाविक हैं।

तो चलिए आज हम आपको बताते हैं वो कौन से पांच बदलाव है जो महिलाओं के शरीर में डिलीवरी के बाद मुख्य रुप से देखने को मिलते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
हेल्थ
वजन बढ़ना
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के खाने पीने पर अधिक ध्यान दिया जाता है जैसे कि मेवे और तैलीय चीजें। इन चीजों को खाने से कुछ महिलाओं का वेट डिलीवरी से पहले बढ़ जाता है तो कुछ का बाद में। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि वजन बढ़ना आम बात है।
 
विज्ञापन

3 of 6
हेल्थ
हेयर फॉल होना
डिलीवरी के बाद ज्यादातर महिलाओं में बालों के झड़ने की समस्या देखी जाती है। यहां तक कि कुछ महिलाओं को सफेद बाल, बाल पतले होना और बालों का न बढ़ना जैसी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में डिलीवरी के बाद पौष्टिक आहार लें जो आपको इन सब परेशानियों से निजात दिलाएगी।
 

4 of 6
हेल्थ
यूट्रस का बड़ जाता है आकार
डिलीवरी के बाद महिलाओं की यूट्रस बड़ी और मोटी हो जाती है। करीबन 6 महीने तक महिलों को ज्यादा रक्तस्त्राव होता है और धीरे-धीरे यूट्रस का साइज सामान्य होने लगता है। ऐसा होने पर बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि ये हार्मोन्स के बदलाव की वजह से होता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
हेल्थ
कई बार महिलाओं को करता है रोने का मन
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि डिलीवरी के बाद महिलाओं के मूड में ज्यादा बदलाव आ जाता है अचानक रो देना, छोटी-छोटी बातों को दिल पर ले लेना। यहां तक की उनमें मन में अजीब तरह के ख्याल भी आते रहते हैं। ऐसे में परेशान होनी की जरूरत नहीं है क्योंकि ये बदवाव हार्मोन्स में बदलाव की वजह से होता है इसलिए धीरज से काम लें और motherhood को enjoy करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हेल्थ
पैरों में बदलाव
डिलीवरी के बाद महिलाओं को पैरों के शेप में भी काफी बदलाव होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि डिलीवरी के बाद मांसपेशियों और दो हड्डियों के बीच बांधने वाली नलिकाएं ढीली हो जाती हैं। ऐसे में पैरों और कमर में दर्द एक आम समस्या है इसलिए घबराए नहीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें