फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heart Health: साइकिलिंग या योग, हृदय स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद क्या है?

Wed, 22 Jan 2025 10:47 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साइकिलिंग और योग में से कौन ज्यादा फायदेमंद है, ये जानकर दोनों तरह के व्यायाम में से एक का चयन करें। साइकिलिंग और योग कौन है, ज्यादा प्रभावी।
विज्ञापन
1 of 4
कोलेस्ट्रॉल - फोटो : Adobe Stock
Heart Health: हृदय स्वास्थ्य के लिए साइकिलिंग और योग दोनों ही फायदेमंद हैं। साइकिलिंग एक तरह का व्यायाम है, जो हृदय की पंपिंग को बढ़ाता है। वहीं योग स्ट्रेस को कम करता है जो कि हृदय रोगों का प्रमुख कारण है। हृदय स्वास्थ्य के लिए आप साइकिलिंग करना चाहते हैं या योगाभ्यास, ये आपके  लक्ष्य, शारीरिक स्थिति और पसंदीदा गतिविधि पर निर्भर करता है। साइकिलिंग और योग में से कौन ज्यादा फायदेमंद है, ये जानकर दोनों तरह के व्यायाम में से एक का चयन करें। साइकिलिंग और योग कौन है, ज्यादा प्रभावी।
 
विज्ञापन

2 of 4
साइकिलिंग का हृदय स्वास्थ्य पर प्रभाव - फोटो : https://www.instagram.com/malaikaaroraofficial/
साइकिलिंग का हृदय स्वास्थ्य पर प्रभाव

साइकिलिंग एक एरोबिक व्यायाम है जो हृदय की पंपिंग क्षमता को बढ़ाता है। साइकिलिंग हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है और रक्त प्रवाह को सुचारु करती है।  इससे कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है और खराब कोलेस्ट्रॉल" कम होता है। ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। साइकिलिंग से वजन कम किया जा सकता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है। नियमित साइकिलिंग करने से स्ट्रोक और कोरोनरी हृदय रोग का जोखिम कम होता है।  

जो लोग कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस को बढ़ावा देना चाहते हैं वो साइकिलिंग कर सकते हैं। इसके अलावा वजन कम करने का लक्ष्य रखने वाले साइकिलिंग कर सकते हैं। साथ ही ऊर्जावान और सक्रिय व्यायाम पसंद हो तो भी साइकिलिंग करें।  
विज्ञापन

3 of 4
Yoga Tips - फोटो : Adobe stock
योग का हृदय स्वास्थ्य पर प्रभाव

शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने की होलिस्टिक एक्सरसाइज योग है। योगासन का अभ्यास स्ट्रेस को कम करता है, जो हृदय रोगों का प्रमुख कारण है। ये ब्लड प्रेशर और हृदय गति को स्थिर करता है, जिससे हृदय पर दबाव कम होता है।  योग से शरीर में लचीलापन और श्वसन क्षमता में सुधार होता है। योग से जुड़ी प्राणायाम ऑक्सीजन आपूर्ति को बढ़ाकर हृदय की सेहत में सुधार करती हैं।  योग सूजन को कम करता है, जो हृदय रोगों का बड़ा कारण है। अगर आप तनाव और चिंता को नियंत्रित करना चाहते हैं तो योग का अभ्यास करें। उच्च रक्तचाप (Hypertension) से पीड़ितों के लिए योग फायदेमंद होता है। ये मानसिक शांति के साथ शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करता है।
विज्ञापन

4 of 4
साइकिलिंग - फोटो : Freepik.com
साइकिलिंग और योग का संयोजन

हृदय स्वास्थ्य की मजबूती के लिए साइकिलिंग और योग का संयोजन सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। साइकिलिंग आपकी हृदय सहनशक्ति को बढ़ा सकती है और योग तनाव को कम करके श्वसन प्रणाली को मजबूत करता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें