कोरोना वायरस के बढ़ रहे लगातार मामलों ने दुनिया भर में दहशत पैदा कर दी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इससे बचनेके लिए सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए कह रहे हैं। लेकिन कोरोना से जुड़ी खबर जिस तरह से सुर्खियाां बनती जा रही है, ऐसे में कई लोग तनाव महसूस कर रहे हैं। साथ ही इस वायरस से जुड़ी कुछ अपवाहों ने भी लोगों में डर का माहौल बना दिया है। ऐसे में सबसे जरूरी बात ये है कि तनाव को कम किया जाए। योग ही एकमात्र ऐसा साधन है जो शरीर और मस्तिष्क दोनों में तनाव कम कर सकता है। तो आइए जानते हैं कुछयोगासन के बारे में, जो आपको शांत करने में मदद करेंगे।