फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन से घर में रहते-रहते हो गए हैं सुस्त, तो इन योगासन के अभ्यास से करें दूर

Sun, 29 Mar 2020 08:42 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस के संक्रमण के वजह से पूरी दुनिया में दहशत मचा हुआ है। यह वायरस शक्तिशाली देशों के लिए भी एक चुनौती बन गया है। फिलहाल कोरोना को रोकने के लिए कोई कारगर उपाय नहीं मौजूद है। इसलिए इसके संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग करने को कहा जा रहा है। भारत में भी इस वायरस के प्रकोप को कम करने के लिए 14 अप्रैल तक पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। लॉकडाउन  के वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे में यदि आप भी घरों में रहते-रहते सुस्त हो गए हैं तो आज हम आपको कुछ योगासन के अभ्यास के बारे में बताएंगे। इन योगासनों का घरों में अभ्यास कर आप अपने सुस्ती को दूर कर फिट रह सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
शवासन
शवआसन का अभ्यास करने के लिए किसी समतल जगह पर चटाई बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं। अब आप दोनों पैरों को फैलाते हुए पैरों के बीच अंतर लाएं। आपके पंजे बाहर और एड़ियां अंदर की तरफ होनी चाहिए। साथ ही अपने दोनों हाथों को भी शरीर से लगभग एक फिट की दूरी पर रखें। गर्दन को सीधा रखते हुए अपने हाथों की अंगुलियों को आकाश की तरफ रखें। अपनी आंखों को धीरे-धीरे बंद करते हुए सांसों को धीरे-धीरे छोड़ें। आंखों को बंद रखते हुए अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें। कुछ देर तक ऐसे ही बने रहने के बाद उठ जाएं। इस आसन के अभ्यास से मन एकाग्रचित्त होगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शलभासन
शलभासन के अभ्यास से शरीर की थकान तुरंत दूर हो जाती है। इसके अभ्यास के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं और अपने हाथों को शरीर की सीध में ऊपर की ओर उठा लें। इसके बाद अपने सिर को ऊपर की तरफ उठाएं और लंबी सांस खींचें। अब धीरे-धीरे अपने पैरों, गर्दन और सिर को ऊपर की ओर उठाएं लेकिन पेट के हिस्से को जमीन से सटा रहने दें। अब आप पूर्वावस्था में लौट आएं। इस आसन को कम से कम 10 बार दोहराएं।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ब्रीदिंग टेकनीक
एकांत जगह पर बैठें। एक हाथ छाती पर, दूसरा पेट पर हो और गहरी सांस लें। नाक से सांस लें। छाती पर रखा हाथ स्थिर हो, पेट वाला हाथ धीरे-धीरे मूव हो। मुंह से सांस लेने की कोशिश करें। इस क्रिया को 5 मिनट तक दोहराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें