Common Yoga Mistakes To Avoid: अगर आप उन लोगों में से हैं, जो शाम के समय योग करते हैं। पर, शाम को योग करते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखने की जरूरत है। यहां हम आपको इन्हीं बातों के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
1 of 6
शाम में योग करते हैं तो ये गलती भूल से भी न करें
- फोटो : AI
Common Yoga Mistakes To Avoid: शाम में योग करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह दिनभर के तनाव, थकान और मानसिक दबाव को दूर कर मन को शांत करता है। सुबह की तरह शाम को भी योग करने से नींद अच्छी आती है और शरीर में लचीलापन बना रहता है। लेकिन कई लोग शाम के समय योग करते हुए कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे फायदे की जगह नुकसान होने लगता है। अगर आप भी शाम को योग करते हैं तो आपको कुछ जरूरी नियमों का पालन करना चाहिए, ताकि आपका शरीर रिलैक्स हो और योग का पूरा लाभ मिल सके।
विज्ञापन
2 of 6
शाम में योग करते हैं तो ये गलती भूल से भी न करें
- फोटो : AI
1. खाली पेट या भरपेट योग न करें
शाम को अक्सर लोग ऑफिस से आकर सीधे योग करने लगते हैं। एकदम खाली पेट योग करने से चक्कर, लो एनर्जी और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। वहीं डिनर या हैवी स्नैक्स के तुरंत बाद योग करने से पाचन बिगड़ता है, उल्टी जैसा महसूस होता है। सही तरीका ये है कि शाम को 4 से 5 बजे के बीच कोई हल्का स्नैक्स जैसे फल, मुट्ठी भर मखाने या ग्रीन टी लें और उसके 60-90 मिनट बाद योग शुरू करें। योग और डिनर में कम से कम 2 घंटे का गैप रखें।
विज्ञापन
3 of 6
शाम में योग करते हैं तो ये गलती भूल से भी न करें
- फोटो : AI
2. बहुत कठिन या पावर योगा से बचें
सुबह शरीर में एनर्जी ज्यादा होती है, इसलिए हार्ड आसन आसानी से हो जाते हैं। शाम तक शरीर और दिमाग दोनों थके होते हैं। ऐसे में हैवी पावर योगा, हेडस्टैंड, ज्यादा देर तक प्लैंक जैसे आसन करने से मसल्स खिंचाव और नींद न आने की दिक्कत हो सकती है। शाम के लिए हमेशा रिलैक्सिंग योग बेस्ट है - जैसे ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन, बद्धकोणासन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम और अंत में 5 मिनट शवासन। ये दिनभर का स्ट्रेस खत्म करते हैं।
4 of 6
शाम में योग करते हैं तो ये गलती भूल से भी न करें
- फोटो : AI
3. सोने से ठीक पहले योग न करें
कई लोग बिस्तर पर जाने से 10 मिनट पहले योग करते हैं, ये सबसे बड़ी गलती है। योग के बाद शरीर का ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और मन एक्टिव हो जाता है, जिससे नींद आने में दिक्कत होती है। कोशिश करें कि सोने से कम से कम 1.5 से 2 घंटे पहले अपना योग सेशन खत्म कर लें, ताकि शरीर को ठंडा होने और रिलैक्स होने का समय मिल सके।
विज्ञापन
5 of 6
शाम में योग करते हैं तो ये गलती भूल से भी न करें
- फोटो : AI
4. योग के तुरंत बाद खाना, नहाना और पानी पीना
योग के तुरंत बाद ठंडा पानी पीना, नहाना या खाना खाने से शरीर का तापमान अचानक बदलता है। इससे सर्दी-जुकाम और मसल्स क्रैम्प हो सकता है। योग खत्म होने के बाद 30 मिनट तक रुकें। पहले शरीर को नॉर्मल होने दें, फिर गुनगुना पानी पिएं और हल्का डिनर करें। नहाना है तो योग से पहले नहाएं या योग के 30-40 मिनट बाद।
शाम में योग करते हैं तो ये गलती भूल से भी न करें
- फोटो : AI
5. मोबाइल, टीवी और शोर में योग करना
शाम को योग का असली मकसद मन को शांत करना है। अगर आप रील देखते हुए या टीवी चलाकर योग कर रहे हैं तो इसका कोई फायदा नहीं मिलेगा, उल्टा ध्यान भटकेगा और गलत पोश्चर से चोट लग सकती है। योग के लिए घर का कोई शांत कोना चुनें, फोन को साइलेंट पर रखें और हल्की रोशनी में योग करें।
----------------------
नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।