फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 लक्षण, जो बताते हैं आपको थायरॉइड है, जानिए खत्म करने के चमत्कारी घरेलू तरीके

Wed, 16 May 2018 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
बेवजह की थकान और बहुत से अन्य लक्षण कोई सामान्य लक्षण नहीं हैं। ये लक्षण थॉयराइड का इशारा हो सकते हैं, जानिए इसे खत्म करने के तरीके।
विज्ञापन

2 of 10
बदलती लाइफ स्टाइल के दौर में थायराइड आजकल कॉमन बीमारी बन चुकी है। पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा पीड़ित होती हैं। प्रेग्नेंसी में थायराइड होने पर बच्चा मंदबुद्धि हो सकता है। थायराइड के कारण महिलाएं मां नहीं बन पातीं। पुरुषों में भी यह बीमारी होती है। इससे उनमें भी बांझपन आने की संभावना रहती है। थायराइड की वजह से उनमें स्पर्म काउंट कम हो जाते हैं। लोगों की बीच भ्रांति है कि थायराइड की वजह से मोटापा बढ़ता है, जबकि असल बात यह है कि मोटापे से थायराइड होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन

3 of 10
क्या है थायराइड
थायराइड एक प्रकार की ग्लैंड (ग्रंथि) है। जो गर्दन के बीच वाले हिस्से होता है, जिसका वजन 20 से 30 ग्राम होता है। इसका मुख्य काम तापमान को मैंटेन करना होता है। छोटे बच्चों में दिमाग में विकास के लिए यह जरूरी होता है। थायराइड ग्लैंड से निकलने वाले टी-3 और टी-4 हार्मोंस का कम या ज्यादा होना थायराइड डिस्आर्डर कहलाता है।

4 of 10
ये होते हैं लक्षण
अगर आप पूरी रात सोने के बाद भी थका हुआ सा महसूस करते हैं और दिनभर थकान सी रहती है तो ये थायरॉइड के लक्षणों में से एक। बेवजह दुखी और तनावग्रस्त महसूस करते हैं। बहुत ज्यादा भूख लगना भी इसका एक लक्षण है। जल्दी-जल्दी चीजें भूल जाना भी एक लक्षण तौर पर देखा जाता है। सेक्स की इच्छा ना रहे। त्वचा रुखी होने लगती है। खाना पचाने में परेशानी होती है। महिलाओं में पीरियड्स में बहुत ज्यादा दर्द, बहुत ज्यादा फ्लों होने जैसी समस्याएं उभरकर आती है। मांसपेशियों में दर्द होता है। शरीर का रक्तचाप बढ़ जाता है। सही समय पर नींद नहीं आती है। अचानक वजन बढ़ जाता है। बाल पतले हो जाते है और तेजी से टूटने लगते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 10
थायराइड होने का कारण
आयोडीन की कमी से मोटापा बढ़ने से, खानदानी होना, ज्यादा तनाव लेने से, दवाइयों के साइड इफेक्ट से

कैसे पता चलता है
इसका पता लगाने के लिए थायराइड फंक्शन टेस्ट होता है। एक बार खून के सैंपल लेने से टी-3, टी-4 और टीएसएच का लेवल जांच जाता है। पीजीआई में इसका रेट 100 रुपये है, जबकि प्राइवेट में 200 रुपये में होता है। जांच रिपोर्ट आने के बाद किसी एंडोक्राइनोलाजिस्ट को दिखाएं।
विज्ञापन

6 of 10
ये बाते हैं काम की
मोटापे को कंट्रोल में रखे। इससे थायराइड होने की संभावना रहती है। थायराइड से मोटापा नहीं बढ़ता। थायराइड ठीक होने पर कई लोगों में वजन कम नहीं होता। प्रेग्नेंसी में थायराइड का चेकअप जरूर कराएं। थायराइड होने पर बच्चा मंदबुद्धि हो सकता है। प्रेग्नेंसी का प्लान कर रहे हैं, तब भी डायराइड का चेकअप जरूर कराएं। बच्चा नहीं होने पर पुरुष भी थायराइड का चेकअप कराएं, इससे स्पर्म कम बनते हैं। हर थायराइड की बीमारी में इलाज की जरूरत नहीं होती। मगर डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
विज्ञापन

7 of 10
घरों में आमतौर पर मिलने वाली चीजों में से एक अदरक है। इसमें मौजूद गुण जैसे पोटेशियम, मैग्नीश्यिम आदि थायराइड की समस्या से निजात दिलवाते हैं। अदरक में एंटी-इंफलेमेटरी गुण थायराइड को बढ़ने से रोकता है और उसकी कार्यप्रणाली में सुधार लाता है। थायराइड की समस्या से गृसित लोगों को दही और दूध का इस्तेमाल अधिक से अधिक करना चाहिए।

8 of 10
दूध और दही में मौजूद कैल्शियम, मिनरल्स और विटामिन्स थायराइड से ग्रसित पुरूषों को स्वस्थ बनाए रखने का काम करते हैं। थायराइड के मरीजों को थकान बड़ी जल्दी लगने लगती है और वे जल्दी ही थक जाते हैं। एैसे में मुलेठी का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। मुलेठी में मौजूद तत्व थायराइड ग्रंथी को संतुलित बनाते हैं। थकान को उर्जा में बदल देते हैं। मुलेठी थायराइड में कैंसर को बढ़ने से भी रोकता है।

9 of 10
थायराइड ग्रंथी को बढ़ने से रोकने में गेहूं और ज्वार का इस्तेमाल भी मददगार हो सकता है। गेहूं और ज्वार आयुर्वेद में थायराइड की समस्या को दूर करने का बेहतर और सरल प्राकृतिक उपाय है। इसके अलावा यह साइनस, उच्च रक्तचाप और खून की कमी जैसी समस्याओं को रोकने में भी प्रभावी रूप से काम करता है। जौ, गेंहू और साबुत अनाज से बने पदार्थों का सेवन करने से थायराइड की समस्या नहीं होती है क्योंकि साबुत अनाज में फाइबर, प्रोटीन और विटामिन्स आदि भरपूर मात्रा होती है जो थायराइड को बढ़ने से रोकता है।
विज्ञापन

10 of 10
जो थायराइड के लक्षण होते हैं, वे दूसरी बीमारियों में भी होते हैं। ऐसे में थायराइड का पता लगाने के लिए टेस्ट करवाना जरूरी होता है। थायराइड का इलाज नहीं कराने से दूसरी बीमारियां भी हो सकती हैं।
- डा. आशु रस्तोगी, असिस्टेंट प्रोफेसर एंडोक्राइनोलाजी डिपार्टमेंट, पीजीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें