फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपी की परेशानी है तो अपनाएं ये 10 नुस्खे, दवाइयों से कहीं ज्यादा असरदार, जानिए कैसे

Thu, 03 May 2018 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
blood pressure
बीपी की परेशानी जानलेवा है, पर एक ऐसा 'रामबाण' भी है जो इससे लड़ने की ताकत देती है। असर भी इतनी तेजी से कि डॉक्टर की दवाई न कर पाए।
विज्ञापन

2 of 10
blood pressure
जब रक्त की धमनियों का प्रेशर 140/90 तक पहुंच जाए तो उसे हाइपरटेंशन कहते हैं। इससे ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट, किडनी और आंखों की बीमारियों का खतरा दो से तीन गुना बढ़ जाता है। वजह, हाई बीपी होने पर ब्लड वेसल्स पर दबाव बनता है और वे सिकुड़ जाती हैं। इससे दिल को ब्लड पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। अक्सर लोग ब्लड प्रेशर को बीमारी नहीं मानते, जबकि यह गंभीर बीमारियों की मूल जड़ होती है।
विज्ञापन

3 of 10
blood pressure
ब्लड प्रेशर होने के कारण
1. मोटापा बढ़ना 2. एक्सरसाइज न करना 3. फैमिली में ही होना 4. लगातार तनाव में रहना 5. स्मोकिंग करना 6. थायराइड व ट्यूमर जैसी कई बीमारियां

4 of 10
blood pressure
कितना होना चाहिए बीपी
नार्मल बीपी 120/80 से कम होना चाहिए। इससे ऊपर की स्टेज को प्री-हाइपरटेंशन कहते हैं। यदि बीपी 120 से 139, 80 से 89 के बीच है तो उस स्थिति में भी स्ट्रोक, किडनी, हार्ट अटैक, डायबिटीज और आंखों की बीमारी बढ़ जाती है। 140/90 की स्थिति को हाइपरटेंशन कहते हैं, जो सबसे खतरनाक लेवल होता है।
विज्ञापन

5 of 10
blood pressure
कब बीपी की जांच करनी चाहिए
विशेषज्ञों का मानना है कि 40 की उम्र में हर व्यक्ति को ब्लड प्रेशर चेक करवाना चाहिए। यदि सामान्य आता है तो हर छह महीने में चेक करवाते रहना चाहिए। किसी मरीज में प्री-हाइपरटेंशन का स्तर आता है तो वह डॉक्टर से संपर्क करें और हर महीने चेकअप करवाएं। बीपी चेक करने से आधा घंटा पहले चाय-कॉफी न पिएं और न स्मोकिंग करें।
विज्ञापन

6 of 10
consult doctor
कैसे ब्लड प्रेशर से छुटकारा पाएं
- रोजाना 45 मिनट की एक्सरसाइज करें। इसमें ब्रिस्क वॉक, जॉगिंग, साइकलिंग, स्विमिंग, एरोबिक्स, डांस आदि शामिल हैं। वॉक में 1 मिनट में 40-50 कदम, ब्रिस्क वॉक में 1 मिनट में 75-80 कदम और जॉगिंग में 150-160 कदम चलना चाहिए।
- यदि तेज नहीं चल पाते हैं तो रोजाना कम से कम पांच किलोमीटर चलें। दिल के मरीज हैं तो एक्सरसाइज से पहले डॉक्टर से संपर्क करें।
 
विज्ञापन

7 of 10
सांकेतिक तस्वीर
- नमक की मात्रा कम करनी होगी। सलाद पर नमक न डालें। पापड़ खाने से बचें। दिन भर में आधा चम्मच से ज्यादा नमक न खाएं।
- वजन को कंट्रोल में रखें। बार-बार वजन को चेक करवाते रहें।
- अपनी हॉबी के लिए टाइम निकालें। खेलते हैं या गाना सुनना पसंद है तो टाइम दें।
- फल और हाई-फाइबर वाली चीजें (गेहूं, ज्वार, बाजरा, जई, दलिया, स्प्राउट्स, ओट्स, चना, दाल, ब्राउन राइस आदि) ज्यादा खाएं।

8 of 10
doctor
- फास्ट फूड (मैगी, नूडल्स, बर्गर, पिज्जा, पास्ता आदि), तली-भुनी चीजें (समोसा, टिक्की, ब्रेड पकौड़े आदि), कोल्डड्रिंक, मीठी चीजें (फ्रूट क्रीम, केक, पेस्ट्री, गुलाबजामुन, जलेबी, इमरती आदि), चावल, मैदा, सैचुरेटेड फैट (देसी घी, वनस्पति, मक्खन, नारियल तेल ) पैक्ड फूड (सॉस, अचार, चिप्स, कुकीज आदि) के अलावा अंडे का पीला भाग, रेड मीट और फुल क्रीम दूध से बचें।

 

9 of 10
doctors
मरीज अक्सर ये गलतियां करते हैं
कई मरीज दवा पर ही सबकुछ छोड़ देते हैं। लाइफ स्टाइल बदलते नहीं। इससे उनका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में नहीं आता।  खुद से दवा बंद कर देना। अक्सर मरीज बिना डॉक्टर की सलाह लिए ही दवाएं बंद कर देते हैं। नार्मल बीपी आने पर कुछ लोग दोस्तों व परिजनों की सलाह पर दवा नहीं लेते। जबकि यह स्थिति ज्यादा खतरनाक होती है। इससे ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है। फॉलोअप में मरीज नहीं आते। कई बार दवा कम करनी होती है तो कई बार दवा बढ़ानी होती है। ब्लड प्रेशर होने पर डॉक्टर के संपर्क में रहे और चेकअप कराते रहे।
विज्ञापन

10 of 10
doctor and Patient
लगातार तनाव में रहने से ब्लड प्रेशर के मरीज बढ़ गए हैं। यदि इसे काबू नहीं किया गया तो यह कई गंभीर बीमारियों की मूल वजह भी बनता है। ऐसे में 40 की उम्र में ब्लड प्रेशर चेक करवाते रहें। कई युवाओं में भी ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है। वैसे इसके लक्षण बहुत कम दिखते हैं। फिर भी किसी में सिर दर्द, आंखों में भारीपन की शिकायत है तो वे डॉक्टर से चेकअप करवाएं।
- डॉ. जीतराम कश्यप, कार्डियोलाजिस्ट मेडिकल कॉलेज, सेक्टर-32
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें